Cli

मुंबई इंडियंस की हार के बाद मैदान पर नीता अंबानी के निकले आंसू..!

Uncategorized

[संगीत] आंखों से बहते आंसू मायूसी से लटका चेहरा सुबक-सुबक कर रोई नीता अंबानी मुंह पर हाथ रख कैमरों से चुराई नजरें तो माथे पर हाथ रख हैरान परेशान दिखे बेटे आकाश एमआई की एक और हार नहीं हुई बर्दाश्त निराशा से उड़ी हवाइयां अंबानी एंपायर की क्वीन नीता अंबानी का हर अंदाज दिल चुराने वाला होता है डिजाइनर साड़ियां और विंटेज गहनों में सजी धजी नीता अंबानी

जब भी कैमरों के सामने आती हैं तो पहली झलक में दिल चुरा ले जाती हैं। लेकिन इस बार नीता अंबानी की एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने उनके लाखों चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। 29 अप्रैल की रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में नीता अंबानी का इमोशनल ब्रेकडाउन देखा गया। जब मुंबई इंडियन और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए हाई वोल्टेज मुकाबले में नीता अंबानी की टीम को मुंह की खानी पड़ी। 243 रनों का अंबार लगाने के बाद भी हार्दिक पांड्या

और उनकी टीम बुरी तरह से फेल रही। पांच बार आईपीएलl विजेता का खिताब जीत चुकी मुंबई इंडियंस इस बार अभी तक पूरे टूर्नामेंट में सबसे फिसड्डी टीम साबित हो रही है। ऐसे में 29 अप्रैल की रात जब वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने हार की वही कहानी दोहराई तो ग्राउंड में बैठी नीता अंबानी का सब्र जवाब दे गया। जैसे ही मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से फिसला वैसे ही नीता अंबानी पूरी तरह टूटती नजर आई। आंखों में आंसू, चेहरे पर मायूसी और होठों पर खामोशी। कैमरों ने एमआई क्वीन का वो दर्द कैद कर लिया जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया है। मुंह पर हाथ रख नीता ने अपनी भावनाएं छिपाने की कोशिश की। तो वहीं बेटे आकाश अंबानी भी माथे पर हाथ रख हैरान और परेशान नजर आए। ग्राउंड में बैठकर अक्सर चैंटिंग करने वाली नीता अंबानी इस बार रोती नजर आई।

उनकी आंखों से बहते आंसू साफ देखे जा सकते हैं। नीता अंबानी की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। साथ ही सोशल मीडिया यूज़र्स के रिएक्शन की भी बाढ़ आ गई है। जहां कुछ लोग नीता अंबानी के साथ हमदर्दी जता रहे हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि अरबों की दौलत से हर खुशी नहीं खरीदी जा सकती। एक यूजर ने कमेंट किया है कि खुशी पैसों से नहीं मिलती। वहीं एक और ने लिखा है कि हर दिन एक जैसा नहीं होता। यही जिंदगी है। एक और ने कमेंट किया है। पैसे का प्रेशर है बाबू भैया। हालांकि कई यूज़र्स ऐसे हैं जो नीता अंबानी के यूं रोने और मुंबई इंडियंस की खस्ता हालत का जिम्मेदार टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को ठहरा रहे हैं।

क्रिकेट फैंस का कहना है कि हार्दिक की कैप्टेंसी में मुंबई इंडियंस का डाउनफॉल हो गया है। टीम की कमान एक बार फिर रोहित शर्मा के हाथों में थमा देनी चाहिए। [संगीत] जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस नीता अंबानी के दिल के बेहद करीब है क्योंकि वह इसे सिर्फ एक क्रिकेट टीम नहीं बल्कि एक वन फैमिली मानती हैं। मैदान पर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाना हो या खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाना नीता अंबानी सबसे आगे रहती हैं। कई बार नीता अंबानी को अपनी टीम की जीत के लिए अटूट विश्वास के साथ मंत्रों का जाप और पूजा पाठ करते हुए देखा गया है। हाथ जोड़कर और आंखें बंद कर प्रार्थना करती नीता की तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। जिन्हें फैंस जीत का मंत्र भी कहते हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *