Cli

नेपाल की बाढ़ चमत्कार? 3 लोग फंसे, सब कुछ बह गया – लेकिन उनका घर बच गया

Uncategorized

नेपाल की तबाही ने सबको डरा दिया। सैकड़ों घर बह गए, पुल टूट गए, मोहल्ले, नदी बन गए। लेकिन उस तबाही के बीच में यह घर सभी को हैरान कर दिया। और यह सवाल उठा गया कि क्या यह चमत्कार है या इसके इंजीनियर को जाकर सभी को कोटि-कोटि प्रणाम करना चाहिए? इस इंजीनियर को अवार्ड देना चाहिए। आप खुद देखिए यह वीडियो। यह जो भूरा पानी आपको दिखाई पड़ रहा है, यह कोई नदी नहीं है। भाई साहब, यह एक बसा हुआ इलाका है जो बहता जा रहा है। यह जो टुकड़े तैर रहे हैं, यह दीवारें हैं, सब कुछ यहां पर पलट गया पानी में। गाड़ियां थी बह गई। मकान जो थे वो टूट गए, बह गए। इस मकान के अगल-बगल के मकान आप देखेंगे वो सब भी मलबे बन गए।

लेकिन इन सारे मलबों के बीच में एक मकान अपनी जगह पर टिका है टस टस और हैरानी और डरने वाली बात ये कि इस मकान के अंदर लोग हैं। बालकनी में तीन लोग दिखाई पड़ रहे हैं। बिना हिले, बिना कुछ बोले। फिलहाल यह वीडियो पूरी दुनिया में घूम रहा है। पूरी दुनिया में लोग इस बारे में बात कर रहे हैं कि यह नेपाल का चमत्कार है या जिस आदमी ने इस घर को बनाया उसको इनाम दिया जाए। और फिर लोग सवाल भी कर रहे हैं कि जो सैलाब तमाम पक्के मकानों को तोड़ गया, पुल को तोड़ गया, वो ये ढांचा क्यों नहीं तोड़ पाया? ये करिश्मा था, कारीगरी थी, किस्मत था। लोग जानना यह भी चाह रहे हैं कि ये तीन लोग जो यहां खड़े थे ये बचे क्योंकि वीडियो तो एक पल के लिए रिकॉर्ड हुआ।

उसके बाद क्या हुआ? आज इस वीडियो की आगे कहानी हम आपको बताएंगे। नमस्कार, मैं हूं शुभांकर मिश्रा और नेपाल की त्रासदी बहुत परेशान करने वाली है क्योंकि मरने वालों का आंकड़ा 600 के ऊपर चला गया है। हजारों ऐसे हैं जो अभी भी गायब हैं। भारत के भी 400 से ऊपर लोग फंसे पड़े हैं और इस त्रासदी का शिकार हुए हैं। लेकिन इस सारी त्रासदी के बीच में यह वीडियो इंटरनेट पर फिलहाल बहुत बहुत वायरल है। चारों तरफ है और इससे पहले कि इस वीडियो की हम शुरुआत करें। हमारी आपसे गुजारिश है कि आप बड़ी संख्या में हमारा भी सहयोग करें और हमारे WhatsApp चैनल से आप लोग भी जुड़े ताकि हम यथासंभव जो भी मदद हो वो आप लोग की कर सकें और आपकी आवाज हमेशा बन सके। लिंक हमने डिस्क्रिप्शन में कमेंट सेक्शन में दे रखा है। एक स्कैन भी लगा दिया है। आप चाहे तो WhatsApp पर जाकर भी सीधे सर्च कर लें शुभांकर मिश्रा वहां से भी जुड़ सकते हैं। अब इस वीडियो की शुरुआत करते हैं और इस वीडियो की शुरुआत करते वक्त हम चाहते हैं कि आप एक पल के लिए खुद को उस बालकनी में रखिए। कि आपके चारों तरफ पानी है।

नीचे पानी घुस चुका है। जो पड़ोसी आपके साथ कल शाम तक बैठते थे उनका मकान आंखों के सामने टूट कर गुजर चुका है। भागने कोई रास्ता नहीं है। नीचे उतरने का मतलब है ऐसे पानी में जाना जहां जिंदगी बचेगी या नहीं और ऐसे में लोग यहां खड़े हैं। वीडियो में यही दिख रहा है। मतलब आप सोचिए कि क्या चल रहा होगा इनके दिमाग में। बहुत बहुत हैरान और डराने वाला यह वीडियो है। और यह सवाल कि ये तीनों बचे या नहीं। हालांकि जब ये वीडियो आए थे इससे कुछ घंटों बाद एक दूसरा वीडियो भी आया था। घर खड़ा रह गया। अगल-बगल के घर भी गिर गए। यह घर खड़ा रहा। बताया जाता है कि बालकनी वाले लोग सुरक्षित निकाले गए। दुआ खाली नहीं गई। यह घर जो है त्रिशली नदी वाले इलाके से बताया जा रहा है। नोआकोट की चर्चा है। किसका घर था? आधिकारिक तौर पर अभी इनका नाम पता सामने नहीं आया है। बट इस वीडियो में कारीगरी की बड़ी चर्चाएं चल रही है क्योंकि पानी जो है वो सब कुछ उखाड़ ले गया। इस घर के भी दरवाजे खिड़की उखाड़ा लेकिन ये घर नहीं उखड़ा और यह बहुत बहुत अच्छी चीज भी है। हैरान करने वाली भी है। चमत्कार देने वाली भी है। अब क्यों नहीं उखड़ा? उसको लेकर कई चर्चाएं हैं। एक खेमा कह रहा करिश्मा है। दूसरा कह रहा है कारीगर के हाथ। बनाया गया है।

कोई कह रहा है किस्मत कि तेज बहाव घर से हटकर चला गया। कई लोग शुरू में से एआई मान रहे थे। लेकिन बाद में जब पता लगा कि असली है तो फिर एआई से नहीं कहा। लेकिन फिलहाल यह घर एक घर के बचने का नहीं है। नेपाल में सैकड़ों घर के बचने की नहीं। क्योंकि नेपाल में 633 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। 25 हजार के लापता होने की बात की जा रही है और ये आंकड़ा और बढ़ रहा है। भारत के 400 लोग गायब हैं। सारे घर नहीं बचे। ये घर बचा है। कई के लिए आपदा में अवसर भी आया है। कई लोग ऐसे थे जिनके पास सोना चांदी बहकर चला आया। कुछ चमत्कार, कुछ हैरान, कुछ अच्छी खबरें आ रही हैं। लेकिन अधिकतर खबरें परेशान करने वाली है। और यह घर इसलिए नहीं वायरल हुआ कि तबाही छोटी थी। यह घर भी इसलिए वायरल हुआ क्योंकि तबाही इतनी बड़ी थी कि हम एक सुकून की तलाश कर रहे थे। जो इस घर में मिली। हमें चमत्कार की तलाश कर रहे थे जो इससे मिली। बाकी आप बता दो जाते-जाते। आपकी नजर में यह घर बचा कैसे? भगवान कृपा से, अच्छी इंजीनियरिंग से, किस्मत से और क्या इस घर बनाने वाले को सम्मानित करना चाहिए? बाकी प्रार्थना कीजिएगा उन लोगों के लिए जो नेपाल त्रासदी में फंसे हुए हैं। जो नहीं है उनके लिए ओम शांति।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *