Cli

भारत के 5 अमीर मुसलमान जिनके आगे अंबानी भी फेल है, पहला नाम चौंका देगा।

Uncategorized

अस्सलाम वालेकुम प्यारे दोस्तों, हिंदुस्तान की तारीख और तजारती दुनिया का एक ऐसा छुपा हुआ अजीमो शान पन्ना खोलने जा रहे हैं कि जिसे देखकर के दुनिया के बड़े-बड़े रईसों के होश उड़ जाएंगे। जब भी हमारे मुल्क हिंदुस्तान में सबसे अमीर इंसानों की बात होती है तो अमूमन लोगों की जुबान पर मुकेश अंबानी या गौतम अडानी का नाम आता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे ही मुल्क में कुछ ऐसे मुस्लिम बिजनेसमैन मौजूद हैं कि जिनका रुतबा जिनकी कारोबारी सल्तनत और जिनकी कुल जायदाद इतनी बड़ी है कि उनके सामने दुनिया के बड़े-बड़े अरबपति भी छोटे नजर आते हैं। हिंदुस्तान के उन पांच सबसे अमीर मुसलमानों से मिलवाने जा रहे हैं कि जिन्होंने जीरो से शुरुआत करके अल्लाह के करम से और अपनी मेहनत के दम पर पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है।

इनकी कुल मालो दौलत, इनके प्राइवेट जेट्स और इनकी महंगी गाड़ियों का काफिला देखकर के आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। इस लिस्ट में सबसे पहला सबसे मौतबर और सबसे बड़ा नाम आता है .

अजीम प्रेम जी का। इन्हें हिंदुस्तान का बिल गेट्स भी कहा जाता है। अजीम प्रेम जी आईटी सेक्टर की बहुत बड़ी ग्लोबल कंपनी के फाउंडर और मालिक हैं। एक दौर ऐसा था जब अजीम प्रेम जी पूरे हिंदुस्तान के सबसे अमीर तरीन शख्स बन चुके थे। इनकी कुल जायदाद अरबों डॉलर यानी लाखों करोड़ों रुपए में है। लेकिन अजीम प्रेम जी की सबसे बड़ी खासियत उनकी यह बेहिसब दौलत नहीं बल्कि उनकी सादगी और उनका बहुत बड़ा दिल है।

इस्लाम की सीख को अपनी जिंदगी में उतारते हुए अजीम प्रेम जी ने अपनी कमाई का एक बहुत बड़ा हिस्सा यानी कि करीब 1.5 लाख करोड़ से भी ज्यादा की रकम तालीम यतीम बच्चों और गरीबों के लिए वफ कर दी है। यानी दान कर दी है। इतनी भारीभरकम रकम अल्लाह की राह में खैरात करने के मामले में इन्होंने मुकेश अंबानी को भी कोसों पीछे छोड़ दिया है।

आज भी यह इतनी बड़ी सल्तनत के मालिक होने के बावजूद बेहद मामूली गाड़ी में सफर करते हैं। दूसरे नंबर पर जो नाम आता है वो है दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान बचाने वाले दवाइयों के कारोबार के बेताज बादशाह डॉक्टर यूसुफ हामिद यूसुफ हामिद हिंदुस्तान की सबसे बड़ी दवा निर्माता कंपनी सिपला के मालिक हैं। सिपला कंपनी का नाम आपने हर छोटे-बड़े मेडिकल स्टोर पर जरूर देखा होगा।

यूसुफ हामिद और उनके खानदान की कुल जायदाद करीब 300 करोड़ से भी ज्यादा है। लेकिन इनकी असली रुतबा तब पूरी दुनिया ने देखा जब इन्होंने अफ्रीका और दुनिया के दूसरे गरीब मुल्कों में एड्स जैसी खतरनाक बीमारी की दवाइयां जो अमरीकी कंपनियां लाखों रुपए में बेचती थी उन्हें महज कुछ डॉलर में यानी कि कौड़ी के दाम पर पहुंचा के लाखों बेसहारा लोगों की जान बचाई। इनका यह कारोबार आज दुनिया के सैकड़ों मुल्कों में फैला हुआ है और इनका नाम आते ही विदेशी कंपनियां भी अदब से अपना सर झुकाती हैं।

तीसरे नंबर पर आते हैं रियल स्टेट और कंस्ट्रक्शन के किंग कहे जाने वाले इरफान रजाक। अगर आप बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्ची या हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में जाएंगे तो वहां दिखने वाले अजीमोशान मॉल आसमान को छूती इमारतें और बड़े-बड़े आईटीटेक पार्कक्स प्रेस्टीज ग्रुप ने ही बनाए हैं। और इसी प्रेस्टीज ग्रुप के चेयरमैन मैनेजिंग डायरेक्टर इरफान रजाक हैं।

इरफान रजाक और उनके भाइयों की कुल जायदाद ₹16000 करोड़ से भी कहीं ज्यादा है। इनका जमीन तामीरात का धंधा इतना बड़ा है.

कि बड़े-बड़े बिल्डर्स इनसे मशवरा लिए बिना कोई प्रोजेक्ट शुरू नहीं करते। इनके पास खुद के आलीशान बंगले और महंगी गाड़ियों का पूरा काफिला मौजूद है। चौथे नंबर पर एक ऐसा नाम आता है कि जिसके बनाए प्रोडक्ट्स आज हमारे घरों और अरब मुल्कों में बहुत तेजी से इस्तेमाल किए जाते हैं। हम बात कर रहे हैं फिरोज़ अल्लाना की।

वैसे तो यह हिंदुस्तानी मूल के हैं, लेकिन इनका असली कारोबारी हब दुबई में है। यह आईएफएफसीओ ग्रुप के मालिक हैं। जो लंदन डेयरी की महंगी आइसक्रीम या टिफिन ब्रांड के बिस्कुट और चॉकलेट्स आप बाजारों में देखते हैं। वह इन्हीं की कंपनी बनाती है। फिरज़ अल्लाना की कुल जायदाद ₹35,000 करोड़ को पार कर चुकी है। इनका यह खाने-पीने की चीजों का बिजनेस पूरे एशिया, अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में फैला हुआ है।

इनका रहन-सहन इतना शाही है कि इनके पास खुद के प्राइवेट जेट्स हैं जिनसे यह दुनिया भर में सफर करते हैं। पांचवें नंबर पर आते हैं मेडिकल और हेल्थ केयर की दुनिया में पूरी दुनिया में अपना डंका बजाने वाले डॉक्टर शमशीर वयालिल डॉक्टर शमशीर बुरजिल होल्डिंग्स और वीपीएस हेल्थ केयर के फाउंडर हैं।

केरल के एक आम घराने से निकलकर इन्होंने खाड़ी देशों में जाकर हॉस्पिटल का इतना बड़ा साम्राज्य खड़ा कर दिया है कि आज इनके पास ओमान क़तर और यूएई के आलीशान हॉस्पिटल का बहुत बड़ा नेटवर्क है। शमशीर व्यालिल की कुल जायदाद करोड़ से ज्यादा है। उनकी रईसी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उनके पास खुद के आलीशान प्राइवेट जेट्स दुनिया की सबसे महंगी Roll Ryce और Ferrari जैसी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है।

लेकिन इतनी रईसी के बाद भी यह खिदमत खलक के काम कभी नहीं भूलते। दोस्तों इन सभी पांच अमीर मुसलमानों की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इन्होंने सिर्फ अपनी तिजोरिया नहीं भरी बल्कि इस्लाम की सबसे खूबसूरत सीख यानी कि जकात खैरात और गरीबों की इमदाद करने के फर्ज को हमेशा याद रखा।

इन्होंने अपनी दौलत का एक बहुत बड़ा हिस्सा मुआशरे के दबे कुचले यतीमों और जरूरतमंदों की खिदमत में खर्च किए हैं। इन बिजनेसमैन की यह सच्ची दास्तान हमें सिखाती है कि अगर इंसान की नियत साफ हो और कमाई हलाल हो तो अल्लाह उनमें ऐसी बरकत देता है कि वो दुनिया के किसी भी रईस को पीछे छोड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *