एक का घर टूटने की कगार पर तो दूसरी विदेश में है वेल सेटल। मुमताज की बेटियों की अलग-अलग कहानी उड़ा देगी होश। किस हाल में है मुमताज की दोनों लाडलियां। माधवानी बहनों की लाइफ ने क्यों खींचा सबका ध्यान। जानिए क्या करती हैं मुमताज की दोनों बेटियां। यह तो सभी जानते हैं कि मुमताज अपने दौर की सबसे ग्लैमरस और सुपरहिट एक्ट्रेस रही हैं। जिनकी खूबसूरती के चर्चे आज भी होते हैं।
लेकिन अब सोशल मीडिया पर मुमताज से हटकर उनकी दोनों बेटियों की खूब चर्चा हो रही है। एक तरफ जहां एक बेटी अपनी फिटनेस और सादगी से लोगों को दीवाना बना रही है तो वहीं दूसरी बेटी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दरअसल हम बात कर रहे हैं मुमताज की दोनों बेटियों तान्या माधवानी और नताशा माधवानी की। यह कहना तो गलत बिल्कुल नहीं होगा कि मुमताज अपने जमाने की सबसे पॉपुलर और ग्लैमरस एक्ट्रेस में से एक रही हैं।
70 और 80 के दशक में उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया और अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज भी किया। आज भी उनके स्टाइल और अदाओं की चर्चा होती ही रहती है। लेकिन अब लाइमलाइट उनकी दोनों बेटियों की ओर शिफ्ट होती नजर आ रही है। तान्या माधवानी जहां फिल्मों से दूर रहकर भी अपनी फिटनेस और हॉटनेस से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वहीं नताशा माधवानी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। एक तरफ तान्या का स्टाइल और क्लासी अंदाज लोगों को इंप्रेस कर रहा है तो दूसरी तरफ नताशा की जिंदगी को लेकर उठते सवाल लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं बड़ी बेटी नताशा माधवानी की। तो नताशा ने साल 2005 में बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान से शादी की थी। इस कपल के दो बच्चे भी हैं बेटी डियानी और बेटा अज़ारियस।
लंबे समय तक दोनों की शादीशुदा जिंदगी ठीक चलती नजर आई लेकिन पिछले कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि अब तक किसी ने इस पर खुलकर कुछ भी नहीं कहा है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के रिश्ते में दूरी जरूर बनी हुई है। लेकिन पत्नी से अलग रहने के बावजूद फरदीन अपने दोनों बच्चों पर जान छिड़कते हैं। वहीं अगर मुमताज की छोटी बेटी तान्या माधवानी की बात करें तो तान्या की जिंदगी बिल्कुल अलग ट्रैक पर नजर आती है। वो विदेश में ही पली पड़ी हैं। उन्होंने साल 2015 में मार्कोस सीलिया से शादी की और अब लंदन में अपने परिवार के साथ हैप्पीली सेटल हैं। तान्या के भी दो बच्चे हैं जिनके नाम लनीडास और कालियान है और दो बच्चों की मां होने के बावजूद तान्या अपनी फिटनेस और स्टाइल को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं।
सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। जहां उनका क्लासी अंदाज लोगों को खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि तान्या ने फिल्मों से दूरी बनाकर अपनी अलग पहचान बनाई है। वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। लेकिन उनकी पॉपुलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। एक तरफ नताशा की पर्सनल लाइफ सवालों में है क्योंकि फरदीन खान के साथ उनका रिश्ता सुधरता हुआ नजर नहीं आ रहा तो दूसरी तरफ तान्या अपनी हैप्पी फैमिली लाइफ में पूरी तरह सेटल नजर आ रही हैं। यानी एक ही परिवार की दो बेटियां लेकिन दोनों की जिंदगी की कहानी बिल्कुल अलग है और यही वजह है कि इन दोनों मुमताज की दोनों बेटियां सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2