बॉलीवुड के ‘डिस्को डांसर’ मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है! उनकी लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है. जिसकी बेहद ही ड्रीमी और रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. नीचें देखें खूबसूरत तस्वीरें और जानिए कौन हैं मिथुन के होने वाले दामाद और कैसी है दोनों की लव स्टोरी.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है. उनकी लाडली बेटी दिशानी चक्रवर्ती ने अपने बॉयफ्रेंड माइल्स मैंटजारिस से सगाई कर ली है.दोनों इसी साल 6 दिसंबर 2026 को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, दिशानी के होने वाले पति माइल्स स्टेडीकैम ऑपरेटर और वीडियो एडिटिंग से जुड़े हैंप्रपोजल की खूबसूरत तस्वीरें आईं सामने: दिशानी ने सोशल मीडिया पर अपने पार्टनर के साथ कुछ बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर की हैं. इन फोटोज़ में माइल्स घुटनों के बल बैठकर दिशानी को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं. एक दूसरी तस्वीर में ‘डिस्को डांसर’ स्टार की बेटी अपनी उंगली में एक बड़ी सी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट कर रही हैं, जबकि आखिरी फोटो में यह कपल एक-दूसरे पर प्यार लुटाता दिख रहा है
दिशानी ने लिखा दिल छू लेने वाला नोट: तस्वीरें शेयर करते हुए दिशानी ने कैप्शन में लिखा: “6.12.2026… हमेशा साथ रहने का सबसे आसान फैसला, जो मैंने कभी लिया है. ” उनकी इस पोस्ट को बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने भी लाइक किया है.
मिथुन चक्रवर्ती का परिवार: आपको बता दें कि दिशानी, मिथुन चक्रवर्ती की गोद ली हुई बेटी हैं. मिथुन की शादी मशहूर एक्ट्रेस योगिता बाली से हुई है. इससे पहले 1979 में उन्होंने एक्ट्रेस हेलेना ल्यूक से शादी की थी, लेकिन महज चार महीने बाद ही दोनों अलग हो गए और तलाक ले लिया. इसके बाद उसी साल (1979 में) मिथुन और योगिता शादी के बंधन में बंधे. उनके चार बच्चे हैं.मिमोह, उष्मे, नमाशी और बेटी दिशानी.