बाय गॉड एकता कपूर के ड्रामा से ज्यादा तो गोविंदा के घर का ड्रामा चल रहा है। कुछ समय पहले जिस सुनीता ने कहा था कि कृष्णा और कश्मीरा से मिलवाने के लिए अगर भगवान भी नीचे आ जाए तो मैं उनसे बात नहीं करूंगी। एक बार मेरा जिससे रिश्ता टूट गया उससे कभी नहीं जुड़ सकता। भगवान भी नहीं जुड़ा सकता है.
वह रिश्ता। वो रिश्ता अब जुड़ चुका है। गोविंदा सुनीता का कृष्णा कश्मीरा से झगड़ा सालों से चल रहा है। 14 साल से यह झगड़ा चल रहा है और इस बीच कभी भी अगर गोविंदा और सुनीता किसी शो में गए हैं और उसका हिस्सा कृष्णा रहे हैं तो उस दिन कृष्णा उस शो में नहीं आए हैं। ऐसा हमने कपिल शर्मा शो में देखा और कई जगहों पर देखा। और तो और जब कृष्णा की बहन आरती की शादी हुई तब भी मामा गोविंदा 10 मिनट के लिए इस शादी में पहुंचे थे।
गोविंदा और उनके बेटे इस शादी में गए। लेकिन सुनीता और उनकी बेटी टीना आहूजा इस शादी का हिस्सा नहीं रही थी और तब भी सुनीता से कई लोगों ने सवाल पूछा था कि आखिर वह भांजी आरती की शादी में क्यों नहीं गई? तब से सुनीता ने इस फैमिली से एक दूरी मेंटेन की हुई है। इस दौरान सुनीता सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरर भी बनी। उन्होंने अपना डिजिटल प्लेटफार्म भी शुरू किया। वो कई सारे शोज़ में भी गई। इस दौरान वो कभी भी कृष्णा और कश्मीरा से टकराई नहीं।
लेकिन अब फाइनली सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा के साथ समझौता कर लिया है। अब सवाल यह उठता है कि यह समझौता करवाने क्या भगवान धरती पर आए या फिर दूसरे भगवान जिनका सिक्का इस धरती पर चलता है उन्होंने यह समझौता करवाया है यानी कि पैसे ने। खैर रीजन जो भी रहा हो परिवार एक हो गया है।
परिवार को एक साथ देखकर लोग काफी खुश है क्योंकि 14 साल से कृष्णा और कश्मीरा से गोविंदा के परिवार के रिश्ते खराब बट अब ना सिर्फ मामी सुनीता ने कृष्णा और कश्मीरा को माफ कर दिया है बल्कि उनके बच्चों को भी खूब प्यार दिया है।
हालांकि इस दौरान यह चीज़ अलग देखने को मिली कि इस बार सुनीता जो है वह कृष्णा और कश्मीरा को ज्यादा सपोर्ट कर रही है गोविंदा को सपोर्ट करने के बजाय। क्योंकि रिसेंटली जिस शो में वो गई वहां पर वो गोविंदा पर तंज कसती नजर आई और कहती नजर आई कि जब बीवी के साथ होते हो तो अंखियों से गोली चलती है और जब बाहर वाली के साथ होते हो तो गोली पैर पर चलती है। जाहिर सी बात यह तंज गोविंदा के फायरिंग इंसिडेंट पर था जब खबर आई थी कि गोविंदा के पैर पर एक्सीडेंटली गोली लग गई है।
हालांकि इस इंसिडेंट के बारे में हमेशा एक सस्िशियस बात मेंटेंड है कि आखिर आधी रात को कौन रिवाल्वर साफ करता है और अगर ऐसा कोई कर भी रहा है तो फिर ऐसे कैसे रिवाल्वर गिरी कि अपने ही पैर पर वो गोली लगी। यह बात आज तक किसी को समझ नहीं आई है। सुनीता का यह स्टेटमेंट काफी कुछ हिंट देता है कि क्या बाहर वाली के झगड़े की वजह से ही यह गोली वाला इंसिडेंट भी हुआ