Cli

माधवन पर क्यों भड़के स्टूडेंट्स? दरवाजे पर लगाए ‘NEET For Sale’ के पोस्टर

Uncategorized

नीट पेपर लीक विवाद को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है. इसी बीच फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) के छात्रों ने संस्थान के चेयरमैन और एक्टर आर. माधवन की कथित चुप्पी पर सवाल उठाते हुए अनोखा विरोध दर्ज कराया है. छात्रों ने उनके केबिन के बाहर ‘NEET For Sale’ और ‘गायब’ मीम वाले पोस्टर लगा दिए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

दिल्ली में नीट पेपर लीक मामले को लेकर जारी विरोध प्रदर्शन अब सड़कों से निकलकर देश के प्रतिष्ठित फिल्म संस्थान FTII तक पहुंच गया है. इस बार छात्रों के निशाने पर कोई नेता नहीं, बल्कि संस्थान के चेयरमैन और बॉलीवुड एक्टर आर. माधवन हैं.

छात्रों ने उनकी कथित चुप्पी पर सवाल उठाते हुए उनके केबिन के बाहर ‘नीट फॉर सेल’ और ‘गायब’ मीम वाले पोस्टर चस्पा कर दिए, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. खास बात यह है कि शिक्षा और व्यवस्था पर बनी फिल्म ‘3 इडियट्स’ में दमदार किरदार निभा चुके माधवन से छात्र खुलकर प्रतिक्रिया की उम्मीद कर रहे थे.अब उनके मौन को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है.

3 इडियट्स’, ‘रंग दे बसंती’ और ‘केLive Blog Storyसरी चैप्टर 2’ जैसी सामाजिक और देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों का हिस्सा रहे आर माधवन की खामोशी से फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के स्टूडेंट्स खासा नाराज

हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर वायरल हुई, जिसमें FTII में माधवन के कैबिन के दरवाजे पर एक पोस्टर चिपका था. इस पोस्टर में मशहूर ‘गायब’ मीम का इस्तेमाल किया गया था और उस पर लिखा था – ‘नीट फॉर सेल’. इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं और कई लोगों ने माधवन से इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने की अपील की.

वायरल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर माधवन को खूब ट्रोल किया गया. एक यूजर ने लिखा, ‘आप कहां हैं माधवन @actormaddy?’. एक अन्य ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘@actormaddy अब्बा नहीं मान रहे हैं क्या?’ एकअन्य ने तंज कसते हुए कॉमेंट किया, ‘वे अभी भी अजीत डोवाल के किरदार में हैं, जासूस की जिंदगी जीना आसान नहीं है, उन्हें अंडरग्राउंड रहना पड़ता है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *