सीजेपी प्रोटेस्ट पर कई सेलिब्रिटीज बोले हैं और कईयों ने इसमें पार्टिसिपेट भी किया है और कई सेलिब्रिटीज हैं जो इस पे बोलना ठीक नहीं समझते। लेकिन अब जो सेलिब्रिटीज चुप है उन्हें सोशल मीडिया पर इन प्रोटेस्टर्स ने अटैक करना शुरू कर दिया है। इसमें सबसे पहले है आर माधवन। आर माधवन को लेकर आज एक पोस्ट की गई आर माधवन जो कि एफडीआईआई के चेयर पर्सन भी है।
उनके ऑफिस के डोर पर किसी ने एक चिट्ठी चिपका दी जिस पर लिखा गायब और साथ में नीट पेपर फॉर सेल यह भी लिखा गया है। यह एक मीम बनाकर आज इसे वायरल किया गया है और इसके नाम से आर माधवन को ट्रोल किया जा रहा है। स्टूडेंट्स कह रहे हैं कि आर माधवन इस पर चुप हैं। हम बहुत हर्ट है। स्टूडेंट्स को वहां मारा जा रहा है। उनके ऊपर अटैक किया जा रहा है
और आर माधवन एक शब्द तक नहीं बोल पा रहे हैं इन यंगस्टर्स के लिए। यह डिजिटल अटैक सिर्फ आर माधवन पर ही नहीं हुआ बल्कि कैटरीना कैफ पर भी हुआ। कैटरीना कैफ का एक फैन पेज जिसके 70,000 फॉलोवर्स हैं। उस फैन पेज से एक पोस्ट आया जिसमें इस फैन पेज वाले ने कहा कि हम सालों से आपके फैन हैं और जब आपका मुश्किल समय था तब हम आपके साथ खड़े रहे। लेकिन जब हम प्रोटेस्ट कर रहे हैं, स्टूडेंट्स पर अटैक किया जा रहा है तो आप चुप है। आप सरकार से डरे हुए हैं। इसीलिए अब हम आपको अनफॉलो कर रहे हैं और हम इस फैन पेज को भी डीएक्टिवेट कर रहे हैं क्योंकि हम आपसे बहुत ज्यादा निराश हैं। आपने हमारा भरोसा तोड़ा है।
कुछ इस तरह से कैटरीना कैफ को भी अटैक किया गया है। सोशल मीडिया पर अब आर माधवन की और कैटरीना कैफ के लिए जो यह पोस्ट की गई है यह वायरल हो रही है और सोशल मीडिया पर भी लोग जो है वह दो घुटों में बट गए हैं। एक तरफ वो लोग हैं जो कह रहे हैं कि एक्टर्स को बोलना चाहिए। एटलीस्ट यंगस्टर्स के लिए बोलना चाहिए जिनके साथ यह व्यवहार किया जा रहा है।
एक तरफ तो सरकार बोलती है कि यंगस्टर्स हमारा फ्यूचर है और जब हमारा फ्यूचर ही प्रेजेंट खराब सिचुएशन को लेकर मुद्दा उठा रहा है तो सरकार ने मुंह बंद कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ वो लोग हैं जो यह कह रहे हैं कि आप प्रोटेस्ट कर रहे हैं। आप कीजिए आप आवाज उठाइए। कोई इस प्रोटेस्ट पर बोले ना बोले इसमें हिस्सा ले या ना ले यह उनकी मर्जी है। जबरदस्ती दबाव बनाकर आप किसी को बोलने के लिए मजबूर नहीं कर सकते