Cli

कुश उर्फ गोली का एक्टिंग करियर हुआ बर्बाद? अब ये काम कर रहा तारक मेहता शो का एक्टर।

Uncategorized

वक्त था जब पूरा देश उसे टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखकर मुस्कुराता था। उसकी एक आवाज सुनते ही लोग उसे पहचान जाते थे। उसकी मासूमियत, उसकी कॉमेडी और उसका अलग अंदाज करोड़ों दर्शकों का दिल जीत चुका था। लेकिन आज वही शख्स दर-दर भटक रहा है।

कभी रास्ते में चलते लोगों से गुजारिश करता नजर आता है तो कभी किसी के घर पहुंचकर अपने ही हाथों से खाना बनाता है। और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिस इंसान ने सालों तक टीवी की दुनिया में सबसे बड़े कॉमेडी शोज़ में से एक में काम किया। जिसके किरदार को बच्चे-बच्चे पहचानते थे, उसे आज इस तरह लोगों के बीच जाकर मदद और काम मांगना पड़ रहा है।

आखिर ऐसा क्या हुआ कि करोड़ों लोगों का चहेता यह एक्टर आज घर-घर जाकर खाना बनाने तक मजबूर है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में गोली का किरदार निभाने वाले एक्टर कोशिश शाह की। गोली यानी वो किरदार जो शो में अपनी खाने-पीने की आदतों और मजेदार कॉमेडी के लिए जाना जाता था। गोली और गोगी की दोस्ती टप्पू सेना की मस्तीथी और गोकुलधाम सोसाइटी के बीच गोली का अलग अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता था। सालों तक कुशा इस किरदार का हिस्सा रहे और धीरे-धीरे उनकी पहचान इतनी मजबूत हो गए कि लोग उन्हें उनके असली नाम से कम और गोली के नाम से ज्यादा पहचानने लगे।

लेकिन फिर अचानक ही सब बदल गया। करीब 2 साल पहले कुश ने इस बेहद पॉपुलर शो को अलविदा कह दिया और यही फैसला उनके फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं रहा। लोगों के मन में सवाल था आखिर गोली कहां चला गया? क्या उसने शो अपनी मर्जी से छोड़ा? क्या उसके पीछे कोई विवाद था या फिर टीवी की चकाचौंध के पीछे ऐसी कोई कहानी थी जो दर्शकों को दिखाई ही नहीं दी।

तो दरअसल तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले कई सालों से सिर्फ अपनी कॉमेडी के लिए ही नहीं बल्कि कलाकारों के शो छोड़ने और विवादों को लेकर भी लगातार चर्चा में रहा है।

एक के बाद एक कई पुराने कलाकारों ने शो को अलविदा कहा है। किसी ने पर्सनल वजह बताई तो किसी ने मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाए। दिशा वकानी से शैलेश लोढ़ा के विवाद तक फैंस लगातार यही कहते रहे कि आखिर गोकुलधाम की पुरानी टीम क्यों बिखर रही है। इसी बीच गोली यानी खुश शाह का शो छोड़ना भी लोगों के लिए एक बड़ा झटका था। हालांकि उनके मामले में दूसरे कुछ स्टार्स जैसी खुली लड़ाई या फिर बड़े आरोप सामने नहीं आए। लेकिन दोस्तों कहानी में सबसे बड़ा ट्विस्ट अब आया है।

टीवी छोड़ने के बाद जिस एक्टर को लोग रोज अपनी टीवी स्क्रीन पर देखते थे अब वो सोशल मीडिया पर बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहा है। कभी वो लोगों से बात करता दिखाई देता है। कभी अलग-अलग जगहों पर पहुंचता है और कभी घरों में खाना बनाता हुआ भी नजर आता है। अब आप सोच रहे होंगे कि जिस गोली को शो में खाना खाने के लिए जाना जाता था वो असल जिंदगी में दूसरों के घर जाकर खाना क्यों बना रहा है? तो यहीं से शुरू होती है उनकी लाइफ का नया चैप्टर। दरअसल आज के दौर में सिर्फ टीवी या फिल्म्स में एक्टिंग करना ही स्टार्स के लिए एक रास्ता नहीं रह गया है।

सोशल मीडिया ने हर कलाकार को खुद के नए तरीके से पेश करने का मौका दिया है और कुश शाह भी अब उसी रास्ते पर आगे बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। वो लोगों के बीच जाकर नए एक्सपीरियंस लेकर अलग तरह का कंटेंट बनाकर अपनी एक नई पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

लेकिनउनकी यह नई शुरुआत देखकर कई लोग अब हैरान भी हैं। कुछ लोगों ने कहा अरे यह तो हमारा गोली है। इसे क्या जरूरत पड़ गई? कुछ लोगों ने लिखा है कि टीवी छोड़ने के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल गई। तो कुछ लोगों ने उनकी तारीफ भी की है कि कोई काम छोटा या बड़ा नहीं होता। खुश शाह भी शायद अब ऐसे ही बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं। तो जब खुश शाह की नई जिंदगी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर सामने आते हैं, दर्शकों के दिल में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं।

उन्हें वो छोटा सा गोली याद आता है जो हर वक्त खाने के पीछे भागा करता था। जिसकी कॉमेडी पर लोग हंसा करते थे और जो टप्पू सेना का एक अहम हिस्सा था। लेकिन आज की कहानी हमें एक और बड़ी बात सिखाती है। टीवी की चमक-धमक के पीछे हर कलाकार की जिंदगी वैसी नहीं होती जैसी स्क्रीन पर दिखाई देती है। कैमरे के सामने सब कुछ आसान लगता है।

लेकिन कैमरा बंद होते ही हर किसी को अपनी जिंदगी के फैसले अलग तरह से लेने पड़ते हैं। नई शुरुआत करनी पड़ती है। खुद को बार-बार साबित करना पड़ता है और कभी-कभी लोगों के ताने भी सुनने पड़ते हैं। कोशिश की कहानी भी शायद यही कहती है कि एक किरदार खत्म हो सकता है लेकिन एक कलाकार का सफर खत्म नहीं होता। गोली अब गोकुल धाम में नहीं दिखते लेकिन खुश शाह की जिंदगी की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। बल्कि हो सकता है यह उनकी जिंदगी के एक बिल्कुल नए दौर की शुरुआत हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *