कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली यह सीआईएसएफ जवान आपको याद होगी। लेकिन उस घटना के बाद इनके साथ आखिर क्या हुआ? कुलविंदर कौर आज कहां है? क्या वह अभी भी सीआईएसएफ में हैं? क्या उनका सस्पेंशन खत्म हो चुका है? चलिए हम आपको बताते हैं। दरअसल, 6 जून 2024 को चंडीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बीजेपी सांसद कंगना रनौत के साथ यह घटना हुई थी। कंगना उस वक्त मंडी [संगीत] लोकसभा सीट से चुनाव जीत के सांसद बनी थी और दिल्ली के लिए वह रवाना हो रही थी। एयरपोर्ट के सिक्योरिटी एरिया में एक महिला सीआईएसएफ कांस्टेबल ने कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारा था और बाद में उनकी पहचान कुलविंदर कौर के तौर पर हुई थी।
कंगना ने दिल्ली पहुंचने के बाद एक वीडियो जारी करके आरोप लगाया था कि महिला सीआईएसएफ जवान ने उन्हें थप्पड़ मारा है और गालियां दी हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि महिला ने किसान आंदोलन के समर्थन की बात कही थी। अब यहां सवाल था कि आखिर कुलविंदर कौर ने ऐसा क्यों किया था? तो घटना के तुरंत बाद सामने आए वीडियो में कुलविंदर कौर को यह कहते हुए साफ सुना जा सकता है कि कंगना ने [संगीत] किसानों के बारे में बयान दिया था कि किसान आंदोलन में महिलाएं ₹100 लेकर के बैठी थी। कंगना के इसी बात से वह नाराज थी क्योंकि कुलविंदर कौर के मुताबिक उनकी मां भी उस किसान आंदोलन में बैठी थी। यानी कि उनका जो जस्टिफिकेशन [संगीत] सामने आया था उसका सीधा कनेक्शन 2020-21 के किसान आंदोलन से था। कंगना का वह पुराना बयान भी काफी विवादों में रहा था।
2020 में किसान आंदोलन के दौरान कंगना ने एक बुजुर्ग महिला की तस्वीर शेयर करते हुए दावा किया था कि ऐसी महिलाएं प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए पैसे लेकर के आती हैं। बाद में सामने आया था कि तस्वीर में मौजूद महिला पंजाब की किसान महेंद्र कौर थी जिन्हें कंगना ने शाहीन बाग की बिलकिस बानो समझ लिया था। इस पोस्ट को लेकर के काफी विवाद हुआ था। बाद में कंगना ने इसे डिलीट भी कर दिया था। इस मामले को लेकर के महेंद्र कौर ने कंगना के खिलाफ डेफमेशन केस भी किया जो बाद में अदालत में भी चलता रहा। वहीं कुलविंदर कौर भी ऐसे ही बयान से नाराज थी लेकिन सीआईएसएफ ने उनके एक्शन को सही नहीं ठहराया था और घटना के बाद उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल एक्शन भी लिया गया था और उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया था। पंजाब के कपूरथला डिस्ट्रिक्ट से आने वाली कुलविंदर कौर ने 2009 में सीआईएसएफ ज्वाइन किया था और 2021 में वह चंडीगढ़ एयरपोर्ट की एिएशन सिक्योरिटी ग्रुप में तैनात हुई थी। उनके पति भी सीआईएसएफ में काम करते हैं और उनके दो बच्चे हैं। सबसे अहम बात यह थी कि इस घटना से पहले उनके खिलाफ सीआईएसएफ में किसी विजिलेंस इंक्वायरी या फिर पनिशमेंट की जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन 6 जून 2024 की इस घटना के बाद सब कुछ बदल गया था
। सीआईएसएफ ने कुलविंदर कौर को तुरंत सस्पेंड कर दिया था और उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी शुरू कर दी थी। इसके अलावा मोहाली पुलिस ने सीआईएसएफ की शिकायत के आधार पर कुलविंदर कौर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। उन पर आईपीसी की धारा 323 और [संगीत] 341 लगाई गई थी और इसके तहत मामला दर्ज हुआ था। उस समय दोनों बेलेबल ऑफेंसेस थे। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए बाद में तीन सदस्य एसआईटी भी बनाई थी। फिर कुछ समय बाद एक खबर सामने आई थी कि कुलविंदर कौर जो हैं वह बेंगलुरु में उनकी पोस्टिंग कर दी गई है। सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा था कि कंगना को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ जवान को फिर से नौकरी पर बहाल कर दिया गया है और उसे बेंगलुरु एयरपोर्ट पर पोस्टिंग दे दी गई है। यह क्लेम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुआ था। लेकिन असली कहानी इससे थोड़ी सी अलग थी।
जिस पर 3 जुलाई 2024 को ही सीआईएसएफ की तरफ से क्लेरिफिकेशन आया था कि कुलविंदर कौर अभी भी सस्पेंडेड हैं और उनके खिलाफ डिपार्टमेंटल इंक्वायरी अभी भी चल रही है। यानी कि यह कहना कि उन्हें वापस नौकरी पर रख लिया गया है। यह गलत था। फैक्ट चेकर्स ने भी इस क्लेम को गलत बताया था। बेंगलुरु को लेकर के कंफ्यूजन इसलिए हुआ था क्योंकि उन्हें बेंगलुरु के रिजर्व बटालियन में अटैच किया गया था, जोड़ा गया था। लेकिन सस्पेंशन के कारण उनकी कोई एक्टिव ड्यूटी वहां भी नहीं लगाई गई थी। मतलब वो सस्पेंशन [संगीत] में ही थी। सीआईएसएफ अधिकारियों ने साफ बताया था कि उन्हें कोई ड्यूटी असाइन नहीं की गई है। सस्पेंशन के दौरान भी सर्विसेस रूल के तहत उन्हें हेड क्वार्टर रिपोर्ट करके अटेंडेंस माफ करानी थी और डिपार्टमेंटल इंक्वायरी के सामने उपलब्ध रहना उनके लिए जरूरी था।
इसलिए वह बेंगलुरु में जोड़ी गई थी। मगर इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं था कि उन्हें बेंगलुरु एयरपोर्ट पर वापस सिक्योरिटी ड्यूटी दे दी गई है। अब सबसे बड़ा सवाल आज वो कहां [संगीत] हैं? तो हम आपको बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि उन पर अभी भी केस चल रहा है। लेकिन वह अभी भी सस्पेंडेड है। इसको लेकर के कोई आधिकारिक जानकारी इस साल सामने नहीं आई है। आखिरी जानकारी और सीआईएसएफ के बयानों के मुताबिक कुलविंदर कौर सस्पेंडेड थी और डिपार्टमेंटल इंक्वायरी उन पर चल रही थी। यह खबर ये जानकारी आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट करके जरूर बताएं। बाकी तमाम खबरों के लिए आप देखते रहिए लोकमत हिंदी।