[संगीत] आईवीएफ से मां बनने जा रही हैं 36 साल की हसीना। मशहूर एक्ट्रेस की धूमधाम से हुई गोद भराई। पारंपरिक लुक में दिखा प्रेगनेंसी ग्लो। पति संग बेहद खुश नजर आई [संगीत] मॉम टू बी। गोद भराई की तस्वीरों ने जीता फैंस का दिल। परिवार संग खुशियों में डूबी एक्ट्रेस। जी हां, एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इन दिनों खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है और हो भी क्यों ना। आखिर [संगीत] इस एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है जो कि जल्द ही मां बनने [संगीत] वाली है।
खास बात यह है कि 36 साल की एक्ट्रेस आईवीएफ के जरिए अपने पहले बच्चे का वेलकम करने जा रही है और अब उनकी गोद भराई की खूबसूरत तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया है। अब आप भी यह सोच रहे होंगे कि हम यहां किसकी बात कर रहे हैं। तो चलिए बिना किसी देरी के आपको पूरी बात विस्तार [संगीत] से बताते हैं। दरअसल हम यहां बात कर रहे हैं फेमस एक्ट्रेस अनुष्का रंजन की जो बहुत जल्द पति आदित्य सील के साथ अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाली हैं। मां बनने से पहले कपल ने अपने परिवार और क्लोज फ्रेंड्स के साथ ट्रेडिशनल [संगीत] गोद भराई के फंक्शन को रखा जिसकी तस्वीरें अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं और फैंस भी जमकर [संगीत] प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि हाल ही में अनुष्का ने अपने Instagram पर इस खास दिन की कई प्यारी झलकियां शेयर की हैं। [संगीत] तस्वीरों में तो आप देख ही सकते हैं
कि उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी साफ नजर आ रही है। इस फंक्शन में [संगीत] अनुष्का ने रेड ऑरेंज टोन का बेहद खूबसूरत ट्रेडिशनल सलवार सूट पहना था जिस पर मल्टी कलर कढ़ाई की गई थी। मैचिंग दुपट्टा, गोल्डन पट और मिनिमल ज्वेलरी के साथ उनकी प्रेगनेंसी ग्लो और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। वहीं उनके पति आदित्य सील, येलो कुर्ते और वाइट पायजामे में बेहद हैंडसम नजर आए। इसके अलावा एक फोटो ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा [संगीत] जिसमें आदित्य मस्ती भरे अंदाज में अनुष्का की गोद में बैठे नजर आए। कपल की यह केमिस्ट्री देखकर फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं। [संगीत] एक और तस्वीर में आप देख सकते हैं कि दोनों एक दूसरे को प्यार से निहारते नजर आए। जहां उनके [संगीत] चेहरे पर आने वाले नन्हे मेहमान की खुशी साफ झलक रही थी। वहीं अनुष्का की बहन आकांक्षा रंजन ने भी अपनी बहन पर खूब प्यार लुटाया
। एक तस्वीर में तो अनुष्का के गाल पर प्यार से किस करती हुई नजर आई और अपनी बहन के लिए लाइफलाइन का कैप्शन भी दिया। आप देख सकते हैं कि गोदभराई में दोनों परिवारों की मौजूदगी ने इस मोमेंट को और खास बना दिया है। अनुष्का ने अपने मम्मी पापा और सास [संगीत] के साथ भी तस्वीरें शेयर की। आदित्य की मां को बहू के माथे पर तिलक लगाते हुए देखा गया जो इस रस्म का सबसे इमोशनल पल बन गया। जानकारी के लिए आपको बता दें अनुष्का और आदित्य ने नवंबर 2021 में शादी की कई सालों [संगीत] की डेटिंग के बाद दोनों शादी के बंधन में बंधे थे और अब शादी के करीब 5 साल बाद उनके [संगीत] घर किलकारियां गूंजने वाली हैं। फिलहाल कपल अपनी जिंदगी के इस खूबसूरत फेस को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी गोद भराई की तस्वीरें तेजी [संगीत] से वायरल हो रही हैं और फैंस लगातार उन्हें ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट [संगीत] ई2