भारत ने पिछले 24 घंटों में दो जबरदस्त कूटनीतिक किए हैं। कश्मीर और दिल्ली में ऐसा खेल किया गया है जिसने करीब 80 साल पुराने एक ग्लोबल षड्यंत्र को कुछ ही सेकंड्स में चखनाचूर कर दिया। दरअसल एक तरफ अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर कश्मीर पहुंच गए। सर जी उगोर ने कश्मीर पहुंचकर वो कर दिया जो शायद 80 सालों में कभी नहीं हुआ।
इसके कुछ घंटों बाद दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर योगी स्टाइल में बुलडोजर चला दिया गया। सिक्योरिटी हटा ली गई। आप देखिए मस्जिद जैसे दिखने वाले पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर क्या नजारा है।
हाई कमीशन के बाहर जो कुछ था उसे हटा दिया गया है। पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर भारत ने बुलडोजर क्यों चलाया है वो आपको आगे बताएंगे। लेकिन उससे पहले देखिए कि अमेरिकी राजदूत ने कश्मीर में आठ शब्द बोलकर 80 साल पुराना एजेंडा कैसे ध्वस्त कर दिया।
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर ने कश्मीर में खड़े होकर कहा है कि जम्मू कश्मीर इज एन इंपॉर्टेंट पार्ट ऑफ इंडिया। दिस इज एनेंट पार्ट ऑफ इंडिया। यानी जम्मू कश्मीर पूरी तरह से भारत का अभिन्न अंग है। यहां पर ध्यान देने वाली बात यह है कि सरियो गौर ने जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा कहा है।
आमतौर पर अमेरिकी भारत पर दबाव बनाने के लिए हमेशा इस इलाके को इंडियन एडमिनिस्टर्ड कश्मीर बोलते आए हैं। लेकिन अब इसे जम्मू कश्मीर बोल रहे हैं। यहां पर एक बात हम आपको बता दें कि भारत को जम्मू कश्मीर पर अमेरिका के सर्टिफिकेट की कोई जरूरत नहीं है। लेकिन जम्मू कश्मीर पर ग्लोबल नैरेटिव को मिट्टी में मिलाने के लिए अमेरिका का बयान बेहद महत्वपूर्ण है।
सर्जी गोर के बयान का असर यह हुआ कि कुछ समय बाद ही पाकिस्तान ने तुरंत अपने देश में अमेरिकी राजदूत को तलब कर लिया। दिलचस्प बात यह है कि पाकिस्तान ने इस बार हिम्मत दिखाई कि वह अमेरिकी राजदूत को अपने पास बुलाकर उनके जूते चाटेगा। वरना अभी तक तो पाकिस्तान अमेरिकी राजदूत के पास जाकर उनके तलवे चाटता रहा है।
बहरहाल आपको बता दें कि जिस वक्त में दंगे चल रहे हैं उसी वक्त सर्जियो गोर ने कश्मीर पहुंचकर कहा कि जम्मू कश्मीर एक बहुत खूबसूरत जगह है। सर्जियो गोर डल लेक में नाव की सवारी करने लगे।
उन्होंने यहां तक कह दिया कि अमेरिका जम्मू कश्मीर के लिए जारी की गई अपनी ट्रैवल एडवाइज़री की समीक्षा करने के लिए तैयार है ताकि अमेरिकी नागरिक भी जम्मू कश्मीर में घूमने आ सके।
जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल अमेरिका के विदेश विभाग ने आतंकवाद और अशांति के कारण जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों को लेवल फोर यानी यात्रा ना करने वाली एडवाइज़री में डाल रखा है। मगर अब अचानक अमेरिका ने जम्मू कश्मीर पर अपनी नीति बदल ली है। बहरहाल इसके बाद सबसे दिलचस्प तस्वीर सामने आई। जैसे ही सर्जियो गौर ने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा कहा, उसके तुरंत बाद दिल्ली में पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर पहुंच गए। भारत सरकार ने मस्जिद जैसे दिखने वाले पाकिस्तानी हाई कमीशन को मिलने वाली बाहरी सुरक्षा हटा ली।
हाई कमीशन के बाहर लगे ट्रैफिक बुलार्ड्स को हटा लिया गया। बैरिकेड्स को बुलडोजर से हटा दिया गया। इसके अलावा पाकिस्तानी हाई कमीशन के बाहर जितना भी अवैध अतिक्रमण था, उसे बुलडोजर से हटा दिया गया।
सोचिए पाकिस्तानी हाई कमीशन ने इस वीवीआईपी इलाके में अपनी सीमा से बाहर भी अतिक्रमण कर लिया। पाकिस्तानी डिप्लोमेट्स ने अपने हाई कमीशन के बाहर भी टिन टप्पर लगा दिए। अवैध कब्जा शायद इनकी फितरत है। आपको बता दें कि दो दिन पहले पाकिस्तान ने इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए पार्किंग पोल्स हटा दिए थे। लेकिन भारत ने तो पूरा बुलडोजर ही चलवा दिया।