बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपने दोनों बेटों तैमूर अली खान और जे अली खान की परवरिश को लेकर भी काफी सजग रहते हैं। करीना ने हाल ही में अपने बच्चों के स्क्रीन टाइम और मोबाइल फोन इस्तेमाल को लेकर खुलकर बात की।
उन्होंने बताया कि तैमूर और जेह के पास अपना कोई फोन नहीं है और वह बच्चों के हाथ में फोन आने को लेकर काफी सख्त हैं। करीना कपूर ने बताया कि उनके दोनों बेटे अभी अपना पर्सनल फोन इस्तेमाल नहीं करते हैं।
खासतौर पर तैमूर को लेकर उन्होंने कहा कि उनके पास अपना फोन नहीं है और वह जरूरत पड़ने पर नैनी के फोन का इस्तेमाल करता है। यानी करीना ने बच्चों को कम उम्र में ही अपना पर्सनल स्मार्टफोन देने से दूरी बनाई हुई है। करीना का मानना है कि आज के समय में बच्चों को मोबाइल लैपटॉप और दूसरे डिजिटल डिवाइस से पूरी तरह दूर रखना आसान नहीं है।
लेकिन उनके इस्तेमाल पर नजर रखना बेहद जरूरी है। करीना कपूर खान ने माना कि वो अपने बच्चों के स्क्रीन टाइम को लेकर काफी हाई पर रहती है। जब उन्हें लगता है कि बच्चे जरूरत से ज्यादा फोन या किसी डिवाइस का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उन्हें खुद बीच में आना पड़ता है। एक्ट्रेस ने यहां तक बताया कि कई बार उन्हें बच्चों से फोन छीनना पड़ता है।
खासकर जब बच्चे फोन पर गेम खेलने में ज्यादा समय बिताने लगते हैं तो करीना खुद डिवाइस अपने पास रख लेती हैं।