Cli

तीसरी बार मां बनने वाली है करीना? वायरल तस्वीर का ये है सच, जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

करीना कपूर खान हाल ही में अपनी प्रेगनेंसी रूमर्स को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में करीना कपूर का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह ब्लैक जिम वेयर में नजर आ रही हैं। इस वीडियो में एक्ट्रेस का लुक देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि वह तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं।

वीडियो पर कमेंट करते हुए नेटजनंस ने उनकी प्रेगनेंसी को लेकर सवाल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अब एक्ट्रेस की टीम ने भी इन अफवाहों पर रिएक्शन दिया है और साफ किया है कि करीना प्रेग्नेंट नहीं है। करीना की टीम ने प्रेगनेंसी रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए बताया कि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है। दरअसल हाल ही में करीना कपूर को मुंबई में स्पॉट किया गया।

इस दौरान करीना कपूर जिम के कपड़ों में एक बिल्डिंग से बाहर निकलते देखी जा सकती हैं और उनकी टीम ने उन्हें छाते से ढकने की कोशिश की। जैसे ही करीना बिल्डिंग से बाहर निकलती हैं और कार में बैठने के लिए आगे बढ़ती हैं।

एक पल को छाते से उनकी झलक देखने को मिलती है और इसी झलक में लोगों को उनका बेबी बम जैसा कुछ दिखाई दिया और सोशल मीडिया पर करीना की तीसरी प्रेगनेंसी की अफवाहें तेजी से फैलने लगी। वायरल वीडियो और प्रेगनेंसी रूमर्स पर रिएक्शन देते हुए अब करीना की टीम ने साफ किया है कि वह प्रेग्नेंट नहीं है और सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं में कोई सच्चाई नहीं है।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने भी एक पोस्ट शेयर किया जिसमें बेबो की टीम का हवाला देते हुए बताया गया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं है। वहीं इस वायरल क्लिप पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सूत्र ने एचटी से बातचीत में कहा कि करीना प्रेग्नेंट नहीं है।

यह सच नहीं है। पिछले दिनों करीना कपूर, पति सैफ अली खान और बच्चों के साथ वेकेशन पर थी। जिसकी झलकियां उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। तस्वीरों में करीना ने समुद्र से बाहर आते सैफ अली खान की झलक दिखाई और उन्हें हॉट हस्बैंड बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *