बिग डायमंड रिंग ड्रीमी प्रपोजल घुटने पर बैठकर करण कुंद्रा ने किया तेजस्वी प्रकाश को प्रपोज दुबई के खूबसूरत रेगिस्तान में हुई सगाई खत्म हुआ फैंस का इंतजार खुशी से रोने लगी तेजस्वी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरें बधाइयों का लग गया तांता टीवी के मशहूर कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने आखिरकार सगाई कर ली है।

जी हां लंबे वक्त से जिनकी शादी की खबरें सुर्खियां बना रही थी, अब उन्होंने सगाई कर फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दे दिया। यह कोई सिंपल और प्राइवेट प्रपोजल नहीं था।
करन ने पूरे फिल्मी अंदाज में दुबई के रेगिस्तान के बीच तेजस्वी को प्रपोज किया है। जिसे देखकर उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में यह कपल किसी फेयरी टेल से कम नहीं लग रहा। चारों तरफ सुनहरी रेत, शानदार डेकोरेशन, रॉयल सेटअप और बीच में करण का घुटनों पर बैठकर तेजस्वी को रिंग पहनाना। पूरा नजारा किसी बॉलीवुड रोमांटिक फिल्म जैसा दिखाई दे रहा है। जैसे ही करण ने रिंग बॉक्स खोला, तेजस्वी का एक्सप्रेशन देखने लायक था। पहले हैरानी, फिर मुस्कान और उसके बाद आंखों में आंसू। उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। बता दें करण और तेजस्वी रियलिटी शो देसी ब्लिंक का हिस्सा हैं जो दुबई में शूट हुआ है।

शूटिंग के बीच करन ने इस ड्रीमी प्रपोजल को प्लान किया और सबके सामने अपने प्यार का इज़हार कर दिया। बताया जा रहा है इस प्रपोजल की तैयारी काफी समय से चल रही थी। करन चाहते थे यह पल सिर्फ खासी नहीं बल्कि हमेशा के लिए यादगार बन जाए और उन्होंने वैसा ही करके दिखाया।

तस्वीरों में देखा जा सकता है तेजस्वी इस सरप्राइज़ से पूरी तरह इमोशनल हो गई थी। उनकी आंखें नम हो गई और करण उन्हें प्यार से संभालते हुए नजर आए। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और इस खूबसूरत पल को एक किस के साथ सील कर दिया। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री हमेशा से पसंद रही है। लेकिन इस बार दोनों ने रोमांस का लेवल ही अलग कर दिया है। अगर बात उनके लुक्स की करें तो इस कपल ने फैशन के मामले में भी कोई कमी नहीं छोड़ी। करण कुंद्रा ब्लू कलर की शाही शेरवानी लाल पगड़ी और गोल्डन बेल्ट में किसी राजकुमार जैसे लग रहे थे.

वहीं तेजस्वी प्रकाश सफेद मोतियों से जड़े आउटफिट में बिल्कुल प्रिंसेस जैसी लग रही थी। दोनों का रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस लगातार उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। और कपिल को बधाइयां भेज रहे हैं। इसी बीच हर कोई बस एक ही सवाल पूछ रहा है। आखिर शादी कब होगी? क्योंकि जिस तरह से करण और तेजस्वी ने अपनी सगाई को इतना ग्रैंड और रोमांटिक बनाया है उससे कई लोगों की एक्साइटमेंट अब उनकी शादी को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है।

जैसा कि सभी जानते हैं करण और तेजस्वी के प्यार की शुरुआत रियलिटी शो बिग बॉस 15 के घर के अंदर हुई थी। शो के दौरान उनकी केमिस्ट्री को लोगों ने इतना पसंद किया था कि फैंस ने प्यार से उनका नाम तेजरन रख दिया था। शो खत्म होने के बाद भी उनका रिश्ता वक्त के साथ गहरा होता गया और अब तेजन ने सगाई कर ली है। जिसकी तस्वीरें इंटरनेट पर बहुत ज्यादा वायरल हो रही है।