Cli

गुरमित पर आई बड़ी मुसीबत, बीमारी से बिगड़ी देबीना की हालत, जानकार रो पड़ेंगे।

Uncategorized

टीवी के राम सीता पर आई मुसीबत। मुंबई के मौसम की पड़ी दोहरी । बिगड़ी देबीना की तबीयत। बुखार में तड़प रही देवीना। खांसी जुकाम, सिर दर्द ने बिगाड़ी हालत। मासूम बेटी में भी दिख रहे बीमारी के लक्षण। तस्वीर शेयर कर छल का दर्द। आमची मुंबई के लोगों से भी कर डाली खास अपील। जी हां, मुंबई का मौसम मानसून में भले ही सुहाना होता हो, लेकिन टीवी की पॉपुलर जोड़ी गुरमीत सिंह और देवीना बनर्जी के लिए दोहरी मुसीबत लेकर आया है।

देवीना इन दिनों खराब सेहत से जूझ रही हैं। जिसने उनकी हालत बुरी तरह से बिगाड़ कर रख दी है। देवीना ने सोशल मीडिया पर अपनी हेल्थ अपडेट शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने मुंबई के लोगों से भी अपना खास ख्याल रखने की अपील की है। दरअसल देवीना ने अपने इंस्टा अकाउंट के स्टोरी सेक्शन में एक फोटो शेयर की है जिसमें थर्मामीटर नजर आ रहा है।

डिग्री टेंपरेचर भी दिख रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है। अपना ख्याल रखें मुंबईकर। यह वाकई बहुत थका देने वाला है। यह वायरल बुखार काफी जिद्दी है। मेरा बुखार से भी ऊपर पहुंच गया है और दवा लेने के बाद कम होने के बावजूद बार-बार वापस आ रहा है। शरीर में दर्द, ठंड लगना, नाक बंद होना, खांसी और स्वाद का पूरी तरह चले जाना। देवीना की इस बात से साफ है कि वह बुरी तरह से वायरल फ्लू की चपेट में आ गई हैं। तेज बुखार का बार-बार लौट आना, बदन दर्द, जुकाम ने उनकी तकलीफ में इजाफा किया है और साथ ही उनका खाने-पीने का स्वाद भी चला गया है।

एक्ट्रेस ने सभी को इस मौसमी बीमारी से बचने और अपना ख्याल रखने की सलाह दी है। मुश्किल की बात यह है कि अब इस फ्लू की चपेट में उनकी मासूम बेटी भी आ गई है। जी हां, अपनी पोस्ट में ही देवीना ने यह जानकारी भी दी है कि उनकी बेटी में भी अब यही लक्षण दिख रहे हैं। जाहिर सी बात है पहले देवीना और अब उनकी बेटी दोनों की तबीयत एक साथ बिगड़ गई है जिसने पूरे परिवार की चिंता और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। हालांकि देवीना ने यह नहीं बताया कि उनकी कौन सी बेटी को उन्हीं की तरह वायरल फ्लू हुआ है। एक्ट्रेस की पोस्ट सामने आने के बाद फैंस उनके लिए चिंता जाहिर कर रहे हैं और सभी के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि गुरमीत और देवीना टीवी के पॉपुलर कपल हैं। हालांकि दोनों लंबे वक्त से डेली सोप से दूरी बनाए हुए हैं। लेकिन वॉग्स के जरिए वह फैंस के साथ कनेक्टेड रहते हैं। बीते दिनों ही कपल ने जानकारी दी थी कि उन्होंने हिमाचल प्रदेश में अपने फार्म हाउस के लिए जमीन खरीदी है। जहां उनका हॉलिडे होम का कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इस मौके पर कपल ने अपनी दोनों बेटियों के हाथ से पूजा करवाई थी। तब यह कपल अपने फार्म हाउस के पूरा होने और वहां खेती करने के लिए एक्साइटेड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *