Cli

फिर कानूनी पचड़े में पड़ी कंगना रनौत,हुआ 250 करोड़ का मुकदमा, वजह होश उड़ा देगी

Uncategorized

रिलीज से पहले ही कंगना रनौत की फिल्म क्वीन टू मुश्किलों में फंस गई है। जिस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उसी पर ₹250 करोड़ का कानूनी दावा ठोक दिया गया है। आखिर ऐसा क्या हुआ कि फिल्म कोर्ट पहुंच गई है।

दरअसल बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस कंगना एक बार फिर से हेडलाइंस में है। लेकिन इस बार वजह उनकी एक्टिंग नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म क्वीन 2 से जुड़ा हुआ मामला है। दरअसल हाल ही में कंगना ने फिल्म की शूटिंग पूरी की थी और अब फिल्म पोस्ट प्रोडक्शन स्टेज पर थी और फैंस उसके रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। तभी कानूनी एक खबर सामने आती है। दरअसल रिपोर्ट की मानें तो क्वीन के ओरिजिनल मेकर्स ने मुंबई हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और ₹250 करोड़ का हर्जाना मांगा है

और केस दायर किया है। आखिर यह पूरी कंट्रोवर्सी क्या है? सबसे पहले इसे समझते हैं। दरअसल साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म क्वीन को एक स्टूडियो ने बनाया था। लेकिन आने वाली फिल्म क्वीन 2 की बात करें तो इसे Jio Hotstar स्टूडियो प्रोड्यूस कर रहा है।

अब पहले स्टूडियो का आरोप है कि उनकी कहानी है और उनकी प्रॉपर्टी है और उसका इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया है। उनका कहना है कि किसी भी सीक्वल को बनाने से पहले मंजूरी लेनी पड़ती है जो कि नहीं ली गई। इस आधार पर उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और कॉपीराइट उल्लंघन का आरोप लगाया। फिलहाल इस पूरे मामले पर Jio Hotstar स्टूडियो की तरफ से कोई भी ऑफिशियली बयान सामने नहीं आया है। इसलिए साफ नहीं है कि कंपनी इन आरोपों का क्या जवाब देगी।

हालांकि अगर कोर्ट में मामला लंबा चलता है या फिर कोई आदेश आता है तो क्वीन 2 की रिलीज पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। यही वजह है कि फिल्म को लेकर चर्चाएं सिर्फ सिनेमाघर में नहीं बल्कि कानून के गलियारों में भी हैं। दूसरी तरफ कंगना के फैंस इस खबर से जरूर निराश हो गए हैं। कुछ दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। यह खबर सामने आई जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक एक्साइटमेंट देखने को मिली थी। लेकिन अब ये कानूनी विवाद फिल्म की राह को मुश्किल बना रहा है।

ध्यान देने वाली बात यह है कि फिलहाल इस पूरी कंट्रोवर्सी का सीधे कंगना से कोई लेना देना नहीं है बल्कि फिल्म के कॉपीराइट से जुड़ा हुआ यह मामला है। अंतिम फैसला अदालत को करना है और सबकी निगाहें अगली सुनवाई पर टिकी हैं कि क्या कुछ निकल कर सामने आता है। अब ऐसे में देखना होगा बॉम्बे हाईकोर्ट अगली सुनवाई में क्या कुछ कहता है। अगर दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लेते हैं तो यह विवाद खत्म हो जाएगा और फिल्म रिलीज़ हो जाएगी। इसका जवाब भी आने वाले दिनों में मिल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *