अहमदाबाद की पेंट फेक्ट्री में लगी आग, कोई जनहानि नही।
जी एक और बढ़ती गर्मी और दूसरी और बढ़ते आपके हादसे फिर एक बार एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार अहमदाबाद के साणंद नजदीक मौरैया गांव नजदीक esdee पेंट फेक्ट्री में आग लगी है।
कहा जा रहा है की फेक्ट्री में आज कोई नही था, आज सबकी छुट्टी थी जिस वजह से कोई जनहानि नही हुई। अब तक ब्रिगेड की टीम फेक्ट्री की आग काबू करने के प्रयास में है, ब्रिगेड की तीन टीम अपना काम कर रही है। हालांकि आग ज्यादा होने की वजह से अभी आग पूरी तरह काबू नही हो पाई।
बता दे की आग लगने की अभी तक कोई खास वजह सामने नहीं आई है।