सलमान खान और हिरण विवाद काफी सालों से चल रहा है जिस पर अब एक फिल्म बने भी जा रही है इस फिल्म का हाल ही में एक पोस्टर सामने आया है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
जानकारी सामने आई है कि इस मामले पर अब फिल्म बनने जा रही है, जिसका पोस्टर भी मेकर्स ने जारी कर दिया है. मामले पर आधारित फिल्म हिरण’ के निर्माता अमित जानी ने इसकी जानकारी दी.
फिल्म में उस समय की घटनाओं और विवादों को सिनेमाई अंदाज में दिखाने की कोशिश की जाएगी. हालांकि, फिल्म की रिलीज डेट और कलाकारों को लेकर अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
फिल्म में कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम थ्रिलर और सलमान खान व लॉरेंस बिश्नोई के बीच के विवाद को भी सिनेमाई अंदाज में दिखाया जाएगा. फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के कई शहरों में पूरी की गई है. फिल्म निर्माता ने बताया कि फिल्म का अधिकांश हिस्सा संभल, मुरादाबाद और आसपास के अन्य शहरों में शूट किया गया.
उन्होंने कहा कि 1998 में जब यह घटना हुई थी, उस समय जोधपुर में सलमान खान के साथ सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे समेत कई अन्य एक्टर्स भी मौजूद थे. फिल्म इन्हीं घटनाओं, सलमान खान की गिरफ्तारी, जेल और मुकदमे की कहानी पर आधारित है.
साथ ही उन्होंने कहा “लोग लंबे समय से इस विषय पर फिल्म बनने का इंतजार कर रहे थे. आज हमने फिल्म का पोस्टर जारी कर दिया है. 20 जून को इसका टीजर वर्ल्डवाइड रिलीज होगा, जो फिल्म का पहला लुक होगा.