बॉलीवुड के वो इकलौते अभिनेता जितेंद्र हैं, जिन्होंने अपने पूरे करियर में 80 रिमेक फिल्मों में काम किया। अपने करियर में उन्होंने तकरीबन 200 से ज्यादा फिल्मों में लीड रोल निभाए। 60-70 के दशक में तो वह इंडस्ट्री पर राज किया करते थे। जितेंद्र ने अपने करियर में 121 हिट फिल्में दी हैं और इन फिल्मों में उनके किरदार भी ऐसे थे जिन्हें शायद ही कभी कोई भुला पाएगा। अपने हर किरदार में वह जान फूंक दिया करते थे।
अपने दौर में वह मेकर्स की पहली पसंद थे। जितेंद्र ने अपने करियर में जया प्रदा, श्रीदेवी, रीना रॉय, नीतू सिंह, हेमा मालिनी, मौसमी चटर्जी और रेखा समेत तकरीबन हर एक्ट्रेस के साथ काम किया। लेकिन रेखा के साथ जितेंद्र की जोड़ी सबसे ज्यादा पसंद की जाती थी। जितेंद्र एक्टिंग की दुनिया के सदाबहार एक्टर माने जाते हैं।
एक्टिंग में नाम कमाने के लिए उनका आना किसी इत्तेफाक जैसा ही है। अपने करियर में इस खास मुकाम तक पहुंचने के लिए एक्टर को काफी छोटे-छोटे रोल भी करने पड़े और इतना ही नहीं जितेंद्र की 121 हिट फिल्मों का रिकॉर्ड भी आज तक कोई तोड़ नहीं पाया। उन्होंने अपने करियर में फर्ज, हमजोली, परिचय, खुशबू, प्रियतमा, धर्मवीर, जस्टिस चौधरी, तोहफा, हैसियत, आदमी खिलौना है जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी और एक मुकाम हासिल किया।