Cli

जान्हवी कपूर ने शिखर पहाड़िया संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, शादी पर किया खुलासा!

Uncategorized

बॉलीवुड एक्ट्रेस जानवी कपूर ने आखिरकार शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिलेशनशिप को खुलकर कंफर्म कर ही दिया। अब तक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर प्राइवेट रहने वाली जानवी ने करण जौहर के शो कॉफी विद करन सीजन 9 में अपने प्यार को लेकर कई बातें बताई। इतना ही नहीं जब उनसे शादी को लेकर सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने अपने प्लांस भी क्लियर कर दिए। आखिर जानवी शिखर से शादी कब करना चाहती है और उनके रिश्ते की सबसे खास बात क्या है? चलिए जानते हैं। दरअसल कॉफी विद करण सीजन 9 के तीसरे एपिसोड में वरुण धवन और जानवी कपूर पहुंचे थे। शो के दौरान करण जौहर ने जानवी से शिखर पहाड़िया के साथ उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया।

इस पर जानवी ने बात को टालने के बजाय अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को ज्यादा पब्लिक नहीं करना चाहती हैं। लेकिन हर वक्त अपने रिश्ते को छिपा कर रखना भी उन्हें सही नहीं लगता। जानवी ने यह भी बताया कि उन्हें भरोसा है कि शिखर उनके लिए सही पार्टनर है। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि मुश्किल वक्त में उनका साथ देना। एक्ट्रेस ने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को याद किया जब उनकी मां श्रीदेवी का निधन हुआ था। उस वक्त शिखर लंदन में पढ़ाई कर रहे थे। लेकिन जैसे ही

उन्हें इस खबर के बारे में पता चला और वो जानवी के पास मुंबई आ गए। जानवी के मुताबिक शिखर उस टाइम उनके साथ रहना चाहते थे ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें इमोशनल सपोर्ट दे सके। जानवी के लिए शिखर का यह जेस्चर उनके रिश्ते को और खास बनाता है। वहीं जब करण जौहर ने जानवी से शादी के प्लांस के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने साफ कर दिया कि फिलहाल अगले 2-ती साल तक उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है।

जानवी ने बताया कि अभी दोनों अपने रिश्ते में खुश हैं और अच्छी स्थिति में हैं। यानी फिलहाल उनका पूरा फोकस अपनी रिश्ते और करियर पर है। वर्क फ्रंट की बात करें तो जानवी कपूर आने वाले टाइम में कई प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं। उनकी फिल्मोंस को लेकर फैंस के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट है। अब देखना होगा कि जानवी और शिखर अपने रिश्ते को लेकर आगे क्या फैसला लेते हैं। फिलहाल एक्ट्रेस ने इतना जरूर क्लियर कर दिया है कि शादी के लिए अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *