70-80 के दशक की खूबसूरत और बेहतरीन अदाकारा जीत अमान ने अपने दौर के लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया है। अपनी शानदार एक्टिंग, ग्लैमरस अंदाज और बेबाक शख्सियत के लिए मशहूर जीनत अमान ने अमिताभ बच्चन के साथ भी कई यादगार फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया। दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार प्रदर्शन किया। लावारिस्त, महान, दोस्ताना और पुकार जैसी फिल्मों में दोनों की केमिस्ट्री देखने को मिली। दोस्तों, वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं। अमिताभ बच्चन अपने लंबे करियर में सिर्फ अपनी एक्टिंग ही नहीं
बल्कि अपने प्रोफेशनलिज्म के लिए भी जाने जाते रहे हैं। खासतौर पर समय की पाबंदी और अपने को-स्टार्स के साथ अच्छे व्यवहार को लेकर उनके कई किस्से इंडस्ट्री में मशहूर हैं। हालांकि एक बार ऐसा भी हुआ था जब खुद अमिताभ बच्चन शूटिंग सेट पर देर से पहुंचे और इसका खामियाजा जीनत अमान को भुगतना पड़ा। इतना ही नहीं इस घटना के बाद जीनत अमान फूट-फूट कर रोने भी लगी थी। दरअसल जीनत ने हाल ही में अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए अपने Instagram पोस्ट में इस पुराने किस्से का जिक्र किया था। उन्होंने बताया कि वह इस घटना से जुड़ी फिल्म का नाम, निर्देशक और साल का खुलासा नहीं करेंगी।
लेकिन उन्होंने उस दिन सेट पर जो कुछ हुआ था, उसकी पूरी कहानी जरूर साझा की। जीनेत अमान ने बताया कि आमतौर पर अमिताभ बच्चन कभी शूटिंग के लिए देर से नहीं पहुंचते थे। वह अपनी समय की पाबंदी के लिए मशहूर थे। लेकिन एक बार सुबह की एक शिफ्ट के दौरान ऐसा मौका आया जब बिग बी खुद सेट पर पहुंचने में लेट हो गए। इसी बीच जीने तमान समय पर शूटिंग सेट पर पहुंच चुकी थी और अपने मेकअप रूम में थी। काफी समय बीतने के बाद करीब 45 मिनट के आसपास उन्हें जानकारी मिली कि अमिताभ बच्चन आखिरकार सेट पर पहुंच चुके हैं। अमिताभ के सेट पर पहुंचने की जानकारी मिलते ही जीनत मेकअप रूम से निकलकर शूटिंग फ्लोर पर आ पहुंची। लेकिन यहां पहुंचते ही उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी। दरअसल डायरेक्टर को गलतफहमी हो गई कि शूटिंग जीत अमान की वजह से शुरू नहीं हो पाई और वो उनके देर से आने के कारण नाराज थे और उन्होंने बिना पूरी बात जाने जीनत अमान
को सबके सामने डांटना शुरू कर दिया। जीनत के लिए यह स्थिति बेहद अपमानजनक थी। वो सेट पर समय से पहुंची थी। फिर भी उन्हें पूरी यूनिट के सामने फटकार सुननी पड़ी। जीनत ने बताया कि वह उस वक्त इतनी भावुक हो गई थी कि वह खुद को संभाल नहीं पाई और फूट-फूट कर रोने लगी। जीनत ने आगे बताया कि उस वक्त वह डायरेक्टर के सामने अपनी सफाई तक नहीं दे पाई। वह कुछ कहने की स्थिति में नहीं थी और रोते हुए सेट से बाहर चली गई। उनके मुताबिक क्रू के सामने इस तरह डांटे जाने से उन्हें बेहद बुरा लगा था। बाद में जब पूरी सच्चाई सामने आई तो पता चला कि शूटिंग में देरी जीनेत अमान की वजह से नहीं बल्कि अमिताभ बच्चन के देर से पहुंचने के कारण हुई थी। जब अमिताभ को इस पूरी घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने जीनत अमान से माफी मांगी। बिग बी ने माना कि उस दिन देरी उनकी वजह से हुई थी और जीनत की कोई गलती नहीं थी। जीनत के मुताबिक अमिताभ बच्चन उन्हें मनाने के लिए प्रोड्यूसर के साथ उनके पास आए थे।
इस तरह बाद में दोनों के बीच गलतफहमी दूर हुई और जीनत ने फिल्म की शूटिंग पूरी की। हालांकि इस घटना ने जीनत अमान के मन में उस निर्देशक के प्रति एक गहरी नाराजगी पैदा कर दी। उन्होंने बताया कि किसी तरह उन्होंने फिल्म तो पूरी कर ली लेकिन इसके बाद उन्होंने उस निर्देशक के साथ दोबारा कभी काम नहीं किया। जिन्नत अमान के लिए इस घटना का सबसे दुखद हिस्सा यह था कि उन्हें बिना उनकी गलती जाने पूरी यूनिट के सामने डांट दिया गया था। वह मानती थी कि अगर निर्देशक को उनसे कोई शिकायत थी तो वह उन्हें अलग से समझा सकते थे। लेकिन सबके सामने इस तरह व्यवहार करना उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया। इस पुराने किस्से को शेयर करते हुए जिनत अमान ने अमिताभ बच्चन के प्रोफेशनल रवये की भी तारीफ की। जहां एक तरफ बिग बी की देरी से यह गलतफहमी पैदा हुई। वहीं दूसरी तरफ जब उन्हें सच्चाई पता चली तो उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करने और जीनत से माफी मांगने में बिल्कुल भी देर नहीं की। जीनत अमान और अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा को कई यादगार फिल्में दी हैं। पर्दे पर दोनों की शानदार केमिस्ट्री के साथ-साथ उनके ऑफ स्क्रीन किस्से भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। जीनत अमान का यह किस्सा भी इसी वजह से खास है क्योंकि इसमें फिल्म सेट की एक छोटी सी गलतफहमी ने ऐसा मोड़ लिया था कि जीनत को भावुक होकर सेट तक छोड़ना पड़ा था। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय बाय टेक केयर।