दोस्तों टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की घटना के बाद अब उनके पिता जैकी श्रॉफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पे धड़ल्ले से वायरल हो रहा है और इस वीडियो के बाद लोग यह कह रहे हैं कि टाइगर पर हमले की वजह कोई गैंग नहीं है बल्कि खुद जैकी श्रॉफ है। जैकी श्रॉफ के कुकर्मों की सजा मिली है। ऐसी बातें अब सोशल मीडिया पे कही जा रही है। लेकिन हद तो तब हो गई जब लोगों ने इस घटना को सीधे तौर पर पिता जय की श्रॉफ से जोड़ दिया। मतलब जो भी टाइगर श्रॉफ पर हमला हुआ है जिसमें बिश्नोई गैंग सामने आया है और तीन आरोपी गिरफ्तार भी हो गए हैं। पर यहां पर अब जैकी श्रॉफ का नाम लिया जा रहा है। दरअसल टाइगर श्रॉफ से जुड़ी फायरिंग की खबर के बाद सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ को लेकर के एक वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा और वो वीडियो पुराना है। पोस्ट में राजनैतिक विचारों और बीजेपी के सपोर्ट को लेकर के सवाल उठाए जा रहे हैं।
मैं आपको बताती हूं कि उस वीडियो के अंदर क्या है। यहां पर भी यहां पर डील की जा रही है जैकी श्रॉफ से कि वह बीजेपी का कैंपेन करेंगे पर हिडन। उसके लिए वो पैसा लेंगे और यह नहीं शो करेंगे कि वो बीजेपी के लिए कैंपेन कर रहे हैं पर कैंपेन उन्हीं के लिए करेंगे। जैसे कि स्वच्छ भारत अभियान हो गई या फिर बीजेपी के जितने बड़े-बड़े कैंपेन होते हैं फेमस कैंपेन होते हैं।
वो करेंगे पर हिडन तरीके से करेंगे। उन्होंने कहा मुझे उस वीडियो में कहा कि मुझे सिर्फ पैसे से मतलब और जिसके बाद से सोशल मीडिया पे लोग यह कह रहे हैं कि बीजेपी का सपोर्ट करने के बाद भी क्या उनके लोग उनके बेटे को अंडरवर्ड से सेफ नहीं कर पा रहे हैं।
एक पोस्ट में जैकी श्रॉफ पर निशाना साधते हुए लिखा गया कि उन्होंने बीजेपी के लिए अपना जमीर तक बेच दिया। इसके साथ ही पोस्ट में तंज कसते हुए कहा गया कि इतना सब करने के बावजूद इनका बेटा अंडरवर्ल्ड का शिकार होने से नहीं बच सका। वहीं एक दूसरे पोस्ट में जैकी श्रॉफ को बेशर्म सुपरस्टार कहते हुए उन पर निशाना साधा गया। पोस्ट में आरोप लगाया क्या कि मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है। अब यहां समझने वाली बात यह है कि सोशल मीडिया यूज़र्स अलग-अलग रिस्पांस दे रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं। पर यहां पर जैकी श्रॉफ का जो भी यह राजनैतिक रुख था या जो भी वो सपोर्ट कर रहे थे बीजेपी को उसको इस मामले को जो भी अभी टाइगर श्रॉफ के साथ हुआ है टाइगर श्रॉफ पे फायरिंग हुई है उससे जोड़कर देखा नहीं जा सकता। पर अब और भी पोस्ट आ रहे हैं। मतलब कि सोशल मीडिया पे लगातार पोस्ट आ रहे हैं।
एक अन्य पोस्ट में दावा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील का समर्थन करने वाले जैकी श्रॉफ के पुराने बयान को टाइगर से जुड़ी फायरिंग की घटना के बाद फिर से चर्चा में लाया जा रहा है। पोस्ट में कहा गया कि बीजेपी के प्रति उनकी कथित समर्थन को लेकर लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं। व एक यूजर ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा कि जैकी श्रॉफ को सिर्फ मीम बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं करना चाहिए बल्कि उनके राजनैतिक रुख पर भी बात होनी चाहिए। इसके अलावा एक पोस्ट में कोबरा पोस्ट के पुराने स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र किया गया। इसमें दावा किया गया कि जैकी श्रॉफ बीजेपी के प्रचार के लिए सोशल मीडिया पोस्ट करने के बदले में पैसे लेते हैं। इस पुराने मामले का हवाला देते हुए उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन इस पूरे विवाद में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रही है वो पोस्ट जिसमें टाइगर श्रॉफ के साथ हुई फायरिंग की घटना को उनके पिता से जोड़कर देखा जा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि बाप के कुकर्मों का फल बेटे को भुगतना पड़ रहा है। वहीं एक अन्य यूजर ने अंग्रेजी की कहावत का हवाला देते हुए लिखा कि आज जिस सांप को आप पालते हो सकता है कल वही आपको डस ले।
इन पोस्ट के जरिए कुछ लोग जैकी श्रॉफ की राजनैतिक रुख पर अपनी नाराजगी जाहिर करें। लेकिन साथ ही टाइगर के साथ हुई घटना को भी इस विवाद में घसीट रहे हैं। हालांकि जैकी श्रॉफ के राजनैतिक विचारों और टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बीच कोई भी संबंध नहीं है। इसका कुछ भी ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है। पर उसके बाद भी यह वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है। परिवार पर जैकी श्रॉफ पर तमाम सवाल उठाए जा रहे हैं। अब सवाल यह है कि क्या किसी एक्टर की राजनैतिक रुख की आलोचना करते-करते उसके परिवार को भी निशाना बनाना सही है? क्या टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना पर इस तरह की टिप्पणी करना उचित है? फिलहाल सोशल मीडिया पे जैकी श्रॉफ को लेकर के ऐसी बहस जारी है और सिर्फ एक नहीं बहुत सारे लगातार ऐसे पोस्ट आ रहे हैं। कुछ लोग उनके राजनैतिक रुख पर सवाल उठा रहे हैं तो कुछ लोग टाइगर के साथ हुई घटना को लेकर के विवादित टिप्पणियां कर रहे हैं। जैसे कि अभी आपने पोस्ट देखे कि जहां पर कहा गया कि बाप के कुकर्मों का फल बेटे को भुगतना पड़ता है।
तो आप क्या कहना चाहोगे? जो भी यहां पर इस समय पोस्ट चल रहे सोशल मीडिया पे उनका हिडन सपोर्ट वाला वीडियो चल रहा है। किस तरीके से वो कैंपेन करते हैं बीजेपी के लिए? पर उस मुद्दे को टाइगर श्रॉफ से जोड़कर देखा जा रहा है। फायरिंग की घटना को जोड़कर देखा जा रहा है।