Cli

इंडस्ट्री का ये मशहूर एक्टर है जया बच्चन का भाई, सलमान से करीबी रिश्ता,नाम जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

बॉलीवुड का मशहूर एक्टर है अमिताभ बच्चन का साडू भाई। सलमान खान से रहा है खास और करीबी रिश्ता। बरसों तक फिल्मी पर्दे पर कमाई खूब शोहरत। फिर अचानक चुन ली गुमनामी। एक्टिंग छोड़ अब नवाबों के शहर में चला रहे हैं अपना होटल। बॉलीवुड में रिश्ते बनना कोई नई बात नहीं है।

लेकिन जब रिश्ता बच्चन परिवार से जुड़ा हो तो कहानी अपने आप में ही खास हो जाती है। जिस परिवार का मुखिया सदी का महानायक हो। उसी परिवार से जुड़े हैं एक ऐसे एक्टर जिन्हें आपने फिल्मों में तो कई बार देखा होगा लेकिन शायद उनके बच्चन परिवारसे कनेक्शन के बारे में नहीं जानते होंगे।

सलमान खान से भी उस एक्टर का करीबी रिश्ता रहा है। लेकिन बरसों तक फिल्मी पर्दे पर शोहरत कमाने के बाद वो एक्टर अब लाइट कैमरा एक्शन की दुनिया से दूर है। वो कोई और नहीं बल्कि दिग्गज एक्टर राजीव वर्मा है। राजीव वर्मा को आपने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में देखा होगा। फिल्म मैंने प्यार किया में उन्होंने सलमान खान के पिता का रोल निभाया था और आज भी उन्हें सलमान खान के ऑन स्क्रीन पिता के रोल में ही याद किया जाता है।

राजीव वर्मा ने फिल्मों में साइड रोल निभाकर अपना नाम तो खूब बनाया लेकिन कम ही लोग यह जानते हैं कि राजीव वर्मा और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का बेहद करीबी रिश्ता है। रिश्ते में अमिताभ और राजीव वर्मा साडू भाई लगते हैं। राजीव वर्मा की शादी जया बच्चन की बहन रीता वर्मा के साथ हुई है। हालांकि आज राजीव वर्मा लाइमलाइट से दूर गुमनामी में जिंदगी बिता रहे हैं। एक्टिंग छोड़ राजीव वर्मा अब होटल बिजनेस से जुड़ गए हैं।

बताया जाता है कि एक ही तरह के रोल में टाइप कास्ट होने के बाद राजीव वर्मा को धीरे-धीरे एक्टिंग से बोरियत होने लगी थी। जिसके बाद उन्होंने अपने होमटाउन भोपाल में शिफ्ट होने का फैसला लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजीव वर्मा ने तकरीबन 11 साल पहले ही फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया था और अब वो अपनी वाइफ रीता के साथ भोपाल में थिएटर के साथ-साथ होटल बिजनेस से जुड़ गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक वो भोपाल में होटल सरल ग्रुप के मालिक हैं। आपको बता दें कि जया बच्चन की बहन रीता वर्मा की दिलचस्पी भी थिएटर और एक्टिंग में थी। वो कई साल तक थिएटर से जुड़ी रही। हालांकि उन्होंने कभी भी जया बच्चन की तरह फिल्मों में कदम नहीं रखा।

बताते हैं कि रीता वर्मा भोपाल में भोपाल थिएटर्स ग्रुप चलाती हैं। राजीव वर्मा और रीता भादुड़ी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। दोनों को एक्टिंग में काफी दिलचस्पी थी और उनकी पहली मुलाकात थिएटर के दौरान ही हुई थी।

एक साथ थिएटर करने के बाद दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था और तकरीबन 3 साल डेट करने के बाद साल 1976 में दोनों ने शादी करने का फैसला लिया था। शादी के बाद राजीव वर्मा ने अपनी एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाया। तो वहीं दूसरी तरफ रीता वर्मा ने थिएटर छोड़ टीचर बनने का फैसला लिया। कपल के दो बेटे शीलादित्य वर्मा और तथागत वर्मा हैं। उनका बड़ा बेटा पेंटर है। जबकि छोटा बेटा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *