Cli

तालाब में जिंदगी बिताने को मजबूर था मुर्शिदाबाद का ये शख्स; मसीहा बनकर आए अनंत अंबानी और फिर जो हुआ…

Uncategorized

मुर्शिदाबाद के बेलडांगा के किशोर इकबाल, जो एक दुर्लभ चिकित्सकीय समस्या के कारण लंबे समय तक तालाब में रहने को मजबूर था, को विशेष इलाज के लिए मुंबई लाया गया है।रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी के निर्देश पर किशोर को एयरलिफ्ट कर मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डाक्टर उसकी जांच और उपचार करेंगे।

इकबाल के माता-पिता आर्थिक परेशानी के कारण लंबे समय तक उसका इलाज कराने में असमर्थ थे और मदद की अपील की थी। विशेषज्ञों ने लंबे समय तक पानी में रहने से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों को लेकर चेतावनी दी थी।

तालाब में दिन-रात रहने का वीडियो हुआ था वायरलबताया गया कि इकबाल कई दिनों तक तालाब में ही रहता था। उसका कहना था कि जैसे ही वह पानी से बाहर आता है, उसके पूरे शरीर में तेज जलन होने लगती है। उसने यह भी बताया था कि उसे ऐसा महसूस होता है जैसे किसी अदृश्य शक्ति का प्रभाव उस पर हो गया हो, जिसके कारण वह लंबे समय तक पानी में रहने लगा।

इकबाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें वह तालाब में बैठकर खाना खाते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो सामने आने के बाद चिकित्सा विशेषज्ञों ने उसके मामले पर ध्यान दिया और जांच के बाद मुंबई में इलाज की व्यवस्था की गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी के निर्देश पर किशोर को एयरलिफ्ट कर मुंबई के सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशेषज्ञ डाक्टर उसकी जांच और उपचार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *