Cli

आखिर ऐसा क्या हुआ की 5 साल से तालाब में है 16 साल का इकबाल?जानकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

Uncategorized

यह है इकबाल शेख जो पिछले 5 सालों से अपनों से दूर गांव के तालाबों की लहरों पर अपनी बेबसी काट रहा है। यह कोई रिकॉर्ड बनाने की ज़िद नहीं ना ही कोई शौक है। यह तो बस जिंदा रहने की एक दर्दनाक तड़प है जो पानी में जाकर ही ठंडा पड़ता है। इकबाल की माने तो उसके शरीर पर किसी अलौकिक साए का असर है। जैसे ही वह पानी से बाहर कदम रखता है, उसका पूरा शरीर आग की तरह लगता है।

पानी की ठंडक ही उसकी एकमात्र दवा है। वह एकद घंटे नहीं लगातार 4 से 5 दिनों तक और कभी-कभी तो पूरे हफ्ते पानी के भीतर ही तैरता रहता है। दरअसल पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में रहने वाला 16 साल का इकबाल शेख पिछले 5 सालों से एक रहस्यमय बीमारी से जूझ रहा है।

उसका दावा है कि पानी से बाहर आते ही पूरे शरीर में असहनीय होने लगती है। इसलिए वह कई-कई दिनों तक तालाब में रहकर ही समय बिताता है। लगातार पानी में रहने से उसके हाथ पैर की त्वचा गल चुकी है और ठंड खांसी से भी परेशान है।

परिवार आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण बेहतर इलाज नहीं करा पा रहा है। स्थानीय लोग अब उसकी मदद और इलाज के लिए आगे आ रहे हैं ताकि वह सामान्य जीवन जी सके। इकबाल के मुताबिक पानी के अंदर रहने पर उसके शरीर को राहत मिलती है। जबकि बाहर निकलते ही जलन और बेचैनी बढ़ जाती है। हालत ऐसी हो गई है कि वह कई बार लगातार सात दिनों तक तालाब में रहने की बात सामने आई है। जब परिवार या आसपास के लोग उसे पानी से बाहर निकालने की कोशिश करते हैं तो वह कथित तौर पर कहता है कि बाहर निकाला तो जाऊंगा।

इकबाल के इस दावे ने परिवार के साथ-साथ स्थानीय लोगों को भी परेशान कर दिया है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 16 साल के इकबाल को ऐसी क्या परेशानी है कि उसे पानी के अंदर ही राहत मिलती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इकबाल के शरीर में की शिकायत है और पानी में रहने से उसे आराम महसूस होता है। हालांकि इस स्थिति की असली वजह क्या है? इसका पता अभी जांच के बाद ही चल सकता है। इसलिए इसे किसी खास बीमारी का प्रमाण मानना सही नहीं होगा।

इकबाल की इस हालत की जानकारी सामने आने के बाद स्थानीय लोग भी चिंतित हैं। उनका कहना है कि एक किशोर को इस तरह लगातार तालाब में रहना बेहद जोखिम भरा है। लंबे समय तक पानी में रहने से l, त्वचा संबंधी समस्या और दूसरे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का खतरा हो सकता है। ऐसे में लोगों की मांग है कि इकबाल को जल्द से जल्द के पास ले जाकर उसकी पूरी जांच कराई जाए।

परिवार के सामने भी बड़ी मुश्किल है। एक तरफ इकबाल पानी से बाहर आने को तैयार नहीं है और दूसरी तरफ लगातार तालाब में रहना उसके लिए खतरनाक हो सकता है। परिवार का कहना है कि पानी में रहने के दौरान उसे राहत महसूस होती है। इसलिए वो बाहर आने से डरता है। अब जरूरत इस बात की है कि उसकी समस्या की जड़ तक पहुंचे और यह पता लगाए कि शरीर में होने वाली का कारण क्या है। इस पूरे मामले में सबसे जरूरी बात यह है कि इकबाल की समस्या को केवल अजीब घटना मानकर नजरअंदाज ना किया जाए।

लगातार शरीर में जलन महसूस होना कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है और इसकी सही वजह केवल जांच से ही पता चलेगी। इसलिए विशेषज्ञों की निगरानी में उसका इलाज और सुरक्षा दोनों जरूरी है। मुर्शिदाबाद की यह घटना अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। अब 16 साल का लड़का आखिर क्यों अपना घर छोड़कर तालाब में सात-सात दिनों तक बिताने को मजबूर है। क्या वास्तव में पानी में उसकी जलन कम होती है?

और क्या उसकी इस परेशानी के पीछे बीमारी है या कोई दूसरी वजह? इन सवालों के जवाब मेडिकल जांच के बाद ही सामने आएंगे। फिलहाल स्थानीय लोगों की कोशिश है कि इकबाल को सुरक्षित तरीके से तालाब से बाहर लाकर उसका इलाज कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *