Cli

सरेआम मंच पर कांपने लगा भारत का दुश्मन, ये है ताकत !

Uncategorized

इफ इंडिया इज गोइंग टू टेक एकशंस। दुनिया में चल रही बड़ी-बड़ी घटनाओं के बीच एक ऐसी जबरदस्त तस्वीर आई है जिस पर शायद आपका ध्यान ना गया हो। लेकिन हम आपको बताएंगे कि यह कितनी बड़ी खबर है। यह हैं भारत के दुश्मन देश के विदेश मंत्री जो अभी तक तो अकड़ में घूम रहे थे, लेकिन अब डर के मारे भारत का नाम लेकर बड़े-बड़े बयान दे रहे हैं। दरअसल यह हैं तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान। हकान फिदान अचानक एक कार्यक्रम में आए और भारत पर बयान देना शुरू कर दिया। इनके चेहरे पर डर और बेचैनी साफ देखी जा रही थी। इन्होंने बयान दिया कि अगर भारत को इस बात से नाराजगी है कि किसी देश के पाकिस्तान से अच्छे संबंध हैं तो ऐसे कई देश हैं तुर्की अकेला नहीं है

तो क्या भारत किसी भी देश से अच्छे संबंध नहीं रखेगा। भारत तुर्की के बारे में क्या सोचता है मैं उस पे क्या बोल सकता हूं। मैं तो बस इतना कहूंगा कि द्विपक्षीय स्तर पर भारत के साथ हमें कोई समस्या नहीं है। यह बयान हम आपको आगे सुनवाएंगे ताकि आप तुर्की के विदेश मंत्री के चेहरे पर डर और बेचैनी देख सके। यह बयान आपको सुनने में साधारण और नॉर्मल रूटीन जैसा लग रहा होगा। लेकिन यहां पर बहुत बड़ा खेल हुआ है।

सबसे पहले तो हम इसी बयान के चीथड़े उड़ाते हैं। तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान सवाल कर रहे हैं कि दुनिया के कई देश हैं जिनके पाकिस्तान से अच्छे रिश्ते हैं तो क्या भारत सभी से नाराज हो जाएगा? इसका जवाब यह है कि भले ही दुनिया के कई देशों के पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध होंगे, लेकिन उनमें से कितने देशों ने पाकिस्तान को भारत पर हमला करने के लिए हथियार दिए हैं। तुर्की ने तो भारत पर हमला करने के लिए पाकिस्तान को ड्रोन दिए। वो भी तब जब भारत ने इस एहसान फरामोश देश की उस समय मदद की जब यहां पर भयंकर भूकंप आया था। भारतीय सेना ने यहां पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

हॉस्पिटल बनवाए। लेकिन इसी तुर्की ने पाकिस्तान के साथ मिलकर भारतीय सेना पर हमला किया। वैसे तुर्की के साथ चीन ने भी पाकिस्तान का साथ दिया था। बहरहाल अब सवाल यह है कि हकान फिदान को अचानक यह बयान देने की जरूरत क्या पड़ी? दरअसल तुर्की ने तो पाकिस्तान को ड्रोन दिए थे, लेकिन भारत ने तुर्की के सबसे बड़े दुश्मन और पड़ोसी साइप्रेस को ब्रह्मोस मिसाइल देने का मन बना लिया है। बातचीत फाइनल स्टेज पर पहुंच रही है। भारत ने साइप्रेस के साथ एक बहुत बड़ी डिफेंस डील भी साइन कर ली है। भारत साइप्रेस के अलावा तुर्की के एक और पड़ोसी और दुश्मन ग्रीस को भी ब्रह्मोस मिसाइल बेच सकता है। यानी जरूरत पड़ी तो तुर्की पर दो देश ब्रह्मोस मिसाइल दाग सकते हैं। भारत ने तो तुर्की को चार तरफ से घेर लिया है। भारत साइप्रेस को हथियार दे रहा है। ग्रीस को हथियार दे रहा है। अर्मेनिया को हथियार दे चुका है और तुर्की का एक और बड़ा दुश्मन इजराइल तो पहले से ही भारत के साथ है।

वैसे हकान फिदान ने पूछा था कि भारत क्या उन सभी देशों से नाराज रहेगा? जिनके पाकिस्तान से संबंध हैं तो आप इसे भी गौर से देख लीजिए कि चीन ने भी पाकिस्तान का साथ दिया था। ऐसे में भारत ने चीन के पड़ोसी फिलीपींस और वियतनाम को भी ब्रह्मोस मिसाइल दे दी। अमेरिका ने भी एक तरीके से पाकिस्तान का साथ दिया तो उसके विदेश मंत्री मार्को रूबियो को ना तो कोई लेने पहुंचा और ना कोई छोड़ने पहुंचा। चलिए अब आपको तुर्की के विदेश मंत्री हकान फिदान का बयान सुनवाते हैं। इस बयान में उनका डर, उनकी बेचैनी और उनकी छटपटाहट देखी। तुर्की इज़ नॉट द ओनली कंट्री हु एक्चुअली हैव गुड रिलेशंस एंड देर रिलेशंस विथ पाकिस्तान। देयर आर अदर कंट्रीज इफ इंडिया इज़ गोइंग टू टेक एकशंस और बी रिजाइनफुल। अबाउट एनी कंट्रीज़ हु इज़ हैविंग गुड रिलेशंस एंड एंजॉयंग गिवन सपोर्ट टू पाकिस्तान। सो आई डोंट नो बट एस आई सेड वी हैव नो प्रॉब्लम ऑन बटरल लेवल वि इंडिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *