Cli

मुश्किल में फंसी अर्जुन बिजलानी की बीवी, नेहा स्वामी की टी-शर्ट पर बवाल !

Uncategorized

अर्जुन की पत्नी नेहा मुश्किल में; टी-शर्ट पर लिखे को लेकर हंगामा। मुस्लिम समुदाय में उनके कपड़ों पर लिखी गई बात को लेकर नाराजगी है। यह मुद्दा पाकिस्तान तक में उठ चुका है। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जन्मदिन के ठीक दो दिन बाद बड़ा विवाद। टीवी जगत में अपनी प्यारी केमिस्ट्री से दिल जीतने वाले अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी अचानक एक नए विवाद में फंस गए हैं। नेहा अपनी एक टी-शर्ट की वजह से आलोचनाओं के घेरे में आ गई हैं।

मामला इतना बढ़ गया है कि चर्चा सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि पाकिस्तान तक पहुँच चुकी है। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही सुना। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।आखिर माजरा क्या है? आइए आपको पूरा मामला विस्तार से बताते हैं। दरअसल, अर्जुन बिजलानी और उनकी पत्नी नेहा स्वामी इन दिनों रियलिटी शो ‘पतिप एंड पंगा 2’ में नजर आ रहे हैं। शो में दर्शक उनकी बॉन्डिंग और मस्ती भरे अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं। फैंस उन्हें साथ देखकर प्यार भी बरसाते हैं। लेकिन अब इस जोड़े की खुशियों के बीच एक नया विवाद सामने आ गया है,

और यह मुद्दा नेहा के जन्मदिन के ठीक 2 दिन बाद उठा। 12 अक्टूबर को अर्जुन ने अपनी पत्नी को एक खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी थी। सोशल मीडिया पर उनका प्यार भरा पोस्ट भी चर्चा का विषय रहा था।लेकिन अब नेहा की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर एक अलग बहस छेड़ दी है। दरअसल, हाल ही में नेहा अपने पति अर्जुन और बेटे के साथ एक स्क्रीनिंग पर पहुँची थीं। इस दौरान उनका लुक काफी कैजुअल और कूल नजर आया। खुले बाल, मिनिमल मेकअप, टी-शर्ट और ब्लैक जींस में नेहा काफी सिंपल लग रही थीं। वहाँ मौजूद पपराज़ी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो भी कैमरे में कैद कर लीं। सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही लोगों की नजर उनकी टी-शर्ट पर पड़ी, मामला विवाद में बदल गया। नेहा की टी-शर्ट के सामने वाले हिस्से पर एक कार्टून कैरेक्टर बना हुआ था। वायरल तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कार्टून कैरेक्टर के कान के ऊपर अरबी में ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है।इसकी वजह से सोशल मीडिया पर कई मुस्लिम यूजर्स ने अपनी नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि धार्मिक शब्दों और प्रतीकों का इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।

देखते ही देखते नेहा की टी-शर्ट चर्चा का विषय बन गई और कुछ यूजर्स ने तो उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी कर दी। लेकिन इस विवाद को और तूल तब मिला जब पाकिस्तानी अभिनेत्री मिशी खान ने भी इस मामले पर अपनी नाराजगी जाहिर की। नेहा के प्रति गुस्सा जाहिर करते हुए मिशी खान ने कहा कि टी-शर्ट पर मिकी माउस है और उसके कानों के ऊपर अल्लाह और पैगंबर के नाम लिखे हुए हैं। उन्होंने इस पर आपत्ति जताई और सवाल किया कि क्या लोगों को दूसरे धर्मों की भावनाओं का सम्मान नहीं करना चाहिए?फिलहाल इस मामले पर नेहा स्वामी और अर्जुन बिजलानी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब देखना यह होगा कि टी-शर्ट को लेकर यह विवाद क्या मोड़ लेता है और क्या अर्जुन या नेहा इस पर अपनी चुप्पी तोड़ते हैं या नहीं।ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *