हेमा और धर्मेंद्र की प्रेम कहानी के बारे में तो बहुत सुना है ये भी बात सुनी है की धर्मजी ने हेमा के लिए अपना धर्म बदल लिया इंडस्ट्री में सालो तक खूबसूरती की मिसाल बनी रहने वाली हेमा मालिनी के असली नाम और पहचान के बारे में काफी कम, या शायद कोई नहीं जानता।
हेमा जिनको हम हेमा मालिनी के नाम से जानते वो दरअसल हेमा मालिनी नही बल्कि चक्रवर्ती है। जी हां हेमा का असली सरनेम मालिनी नही चक्रवाती है।
वो साल 1948 के 15-16 अक्टूबर की दरमियानी रात थी। ‘हेमा मालिनी द ऑथराइज्ड बायोग्राफी’ के मुताबिक, तमिलनाडु के एक गांव में जया चक्रवर्ती ने एक बच्ची को जन्म दिया। दशहरे के बाद जन्मी थीं चक्रवर्ती परिवार की ये बिटिया।
बताया जाता है कि पूरा परिवार धार्मिक प्रवृत्ति का था। उनकी फैमिली मां लक्ष्मी जी की अनन्य भक्त थी, इसलिए बेटी को नाम दिया- हेमा मालिनी।