Cli

PM मोदी के चक्कर में हेमा मालिनी की बेइज्जती?

Uncategorized

मैं बैठ जाऊंगा। अरे चल रही है। एक मिनट एक मिनट रुक जा यार रुक जा ना एक मिनट रुक जा। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री व सांसद अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। लेकिन यह अंदाज लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और लोगों ने सोशल मीडिया पर ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी को ट्रोल करते हुए ड्रामेबाजी तक करार दे दिया।

जी हां, ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी जब सड़क पर ई रिक्शा में निकली तो मथुरा की सड़कों पर लोग बस देखते ही रह गए। सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी का एक अलग अंदाज देखने को मिला। जब वह लग्जरी कार अपनी छोड़कर इलेक्ट्रिक ऑटो में सफर करती नजर आई। लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आया जब लोगों की नजर ऑटो पर लगे होटलर भाजपा के झंडे और विधायक के नाम की प्लेट पर पड़ी। देखते-देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल मथुरा कलेक्टर सभागार में दिशा समिति की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें जिले की विकास परियोजनाओं और जनहित के कार्यों की समीक्षा की बैठक की गई। बैठक में हेमा माली ने अधिकारियों से साफ कहा कि जनता से जुड़े काम समय पर पूरे होने चाहिए और विकास कार्यों में किसी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए। बैठक खत्म होने के बाद हेमा माली इलेक्ट्रिक ऑटो में बैठकर रवाना हो गई। उनके साथ भाजपा विधायक पू प्रकाश और राज्यसभा सांसद तेजवीर सिंह भी मौजूद रहे।

यह पूरा मामला ऐसे समय में आया जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार पेट्रोल डीजल की बचत और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की बात कर रहे हैं। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए हेमा मालिनी ने लोगों से अपील की कि वह ज्यादा से ज्यादा ई वाहनों का इस्तेमाल करें ताकि प्रदूषण कम हो सके। पर्यावरण सुरक्षित रह सके। हालांकि जिस ऑटो में उन्होंने सफर किया वह भी चर्चा का केंद्र बन गया। ऑटो पर भाजपा का झंडा लगा था। विधायक पूण प्रकाश के नाम की प्लेट थी।

उसमें होटर भी लगाया गया था। बताया जा रहा है कि इस ऑटो का इस्तेमाल विधायक अपने क्षेत्र में भ्रमण के दौरान करते हैं। अब सोशल मीडिया पर लोग दो हिस्सों में बंटते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ लोग इसे पर्यावरण के लिए अच्छा संदेश बता रहे हैं तो कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ई ऑटो में हुटर क्यों लगाया था? फिलहाल हेमा मालिनी का अंदाज चर्चाओं में है और मथुरा से निकला यह वीडियो इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *