काम पर लौट आई हैं हेमा मालिनी। जन्माष्टमी के मौके पर सामने आई खूबसूरत तस्वीरें। राधा रानी के लुक में खूब छाई ड्रीम गर्ल। धर्मेंद्र के निधन के बाद पहली बार एक्ट्रेस को स्टेज पर देख इमोशनल हो गए फैंस। पोस्ट के कैप्शन ने छू लिया चाहने वालों का दिल। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी एक बार फिर अपने उसी अंदाज में नजर आई जिसने सालों से करोड़ों लोगों का दिल जीता। जन्माष्टमी के खास मौके पर हेमा मालिनी ने अपने डांस बेले राधा रस बिहारी की खूबसूरत झलक फैंस के साथ शेयर की। तस्वीरों में एक्ट्रेस राधा रानी के रूप में सजी हुई नजर आ रही हैं। पारंपरिक लिबाज, खूबसूरत गहने और चेहरे पर वही प्यारी मुस्कान। हेमा मालिनी को इस अंदाज में देखकर फैंस का तो मानो दिल ही खुश हो गया। जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं। हेमा मालिनी अपनी डांस टीम के साथ मंच पर शानदार परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही हैं।
वहीं एक आर्टिस्ट कृष्ण की भूमिका में भी नजर आ रही हैं। शास्त्रीय नृत्य की खूबसूरत मुद्राओं के जरिए राधा कृष्ण के प्रेम और भक्ति की कहानी को पेश किया गया है। खास बात यह है कि हेमा मालिनी के लिए यह सिर्फ एक डांस परफॉर्मेंस नहीं बल्कि उनकी जिंदगी और उनकी कला से जुड़ा बेहद खास हिस्सा है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने लिखा कि जन्माष्टमी के पावन अवसर पर अपने डांस बैले राधा रास बिहारी की एक झलक शेयर कर रही हूं। यह जन्माष्टमी सभी के जीवन में शांति, खुशियां और समृद्धि लेकर आए। राधे-राधे जय श्री कृष्ण।
उनका यह कैप्शन भी फैंस के दिल को छू गया। लेकिन इन तस्वीरों की एक और वजह से खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी को इस तरह दोबारा मंच पर देखकर फैंस इमोशनल हो गए हैं। पति के जाने के बाद हेमा मालिनी के लिए वह दौर बेहद मुश्किल भरा रहा। ऐसे में अब उन्हें धीरे-धीरे अपनी जिंदगी और अपने काम की तरफ लौटते देखकर उनके चाहने वाले भी बहुत खुश हैं।
सोशल मीडिया पर फैंस एक्ट्रेस के जज्बे की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें मजबूत रहने की दुआएं भी भेज रहे हैं। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें हेमा मालिनी और डांस का रिश्ता कोई नया नहीं है। महज 5 साल की उम्र में उन्होंने भरनाट्यम सीखना शुरू कर दिया था। भरनाट्यम के बाद उन्होंने कुच्ची पूड़ी की ट्रेनिंग भी ली थी। हाल ही में इंडियन आइडल में हेमा मालिनी ने अपने पुराने दिनों का किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि जब वह चेन्नई में
डांस सीख रही थी तब रेखा भी उन्हीं की क्लासेस में आया करती थी। हेमा ने मजेदार अंदाज में बताया कि बचपन में रेखा काफी शरारती थी और कई बार रिहर्सल के बीच ही भाग जाया करती थी। समय के साथ हेमा मालिनी ने अपने डांस को सिर्फ मंच तक सीमित नहीं रखा। और अब जन्माष्टमी पर राधा बनकर मंच पर लौटी हेमा मालिनी को देखकर ऐसा लगा जैसे एक बार फिर उनकी कला ने उन्हें संभाल लिया हो। जिंदगी में चाहे कितने भी मुश्किल मोड़ आए लेकिन हेमा मालिनी का डांस आज भी उनके लिए वही ताकत है जो उन्हें आगे बढ़ने का हौसला देता है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2