अभिषेक नहीं है ऐश्वर्या का पहला प्यार। नायश की जिंदगी में आने वाले पहले शख्स थे सलमान। बॉलीवुड हीरोज़ से पहले किसी आम शख्स ने छेड़े थे विश्व सुंदरी के दिल के तार। एक ऐसा शख्स जिसकी एक झलक पाने के लिए ऐश्वर्या रहती थी बेताब। जिसे देखकर उनके चेहरे पर आ जाती थी एक अलग ही मुस्कान। खास सहेली ने खोला था बच्चन बहू के दिल का राज।
शॉकिंग है लेकिन सच है। ऐश्वर्या राय का दिल सबसे पहले जब धड़का था तब वो किसी बॉलीवुड हीरो के लिए नहीं बल्कि एक बेहद आम से दिखने वाले शख्स के लिए था। जिसने नीली अंखियों वाली इस हसीना को इस हद तक दीवाना बनाया था, कि वो चाहकर भी अपनी फीलिंग्स को दुनिया की नजरों से छिपा नहीं पाई थी। और यह उन दिनों की बात है जब ऐश्वर्या का फिल्मों से दूर-दूर तक कोई रिश्ता नहीं था। बल्कि तब वो कॉलेज में हुआ करती थी और अपनी किताबों में डूबी रहती थी। उन्हीं दिनों में ऐश्वर्या का दिल उनके कॉलेज के किसी एक शख्स पर आया था जो कि यूं तो बेहद आम था।
लेकिन ऐश्वर्या के लिए बेहद ही खास बन गया था। और वो कोई और नहीं बल्कि उनके फिजिक्स के प्रोफेसर हुआ करते थे। जी हां, कॉलेज के दिनों में फिजिक्स वाले प्रोफेसर ऐश्वर्या का क्रश हुआ करते थे। इस बात का खुलासा एक्ट्रेस की एक पुरानी कॉलेज फ्रेंड शिवानी ने किया था। तब शिवानी ने ऐश्वर्या के साथ कॉलेज में बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए दावा किया था कि ऐश अपने कॉलेज के दिनों में भी बेहद खूबसूरत और अट्रैक्टिव हुआ करती थी। तब हर लड़का ऐश्वर्या की अटेंशन हासिल करने की कोशिश करता था।
लेकिन ऐश्वर्या तब सिर्फ अपने फिजिक्स के टीचर को इंप्रेस करने में लगी हुई थी। शिवानी ने तब यह भी बताया था कि ऐश्वर्या अपने हर सब्जेक्ट की क्लास में पीछे बैठा करती थी। लेकिन सिर्फ फिजिक्स के लेक्चर में सबसे आगे वाली सीट पर बैठ जाती थी। हालांकि वह प्रोफेसर सिर्फ ऐश्वर्या के क्रश रहे थे। इससे आगे उनका रिश्ता कभी नहीं बढ़ा।
इसके साथ ही शिवानी ने यह भी बताया था कि उनके फिजिक्स लेक्चरर ने ही ऐश्वर्या को कॉलेज मैगजीन के लिए फोटो शूट कराने के लिए एनकरेज किया था। शिवानी के मुताबिक ऐश्वर्या को मॉडलिंग में आगे बढ़ने के लिए कॉलेज के प्रोफेसर का सपोर्ट मिला था और फिर ऐश्वर्या ने मॉडलिंग वर्ल्ड में यूं नाम कमाया कि उनके सिर पर विश्व सुंदरी का ताज भी सजा।
जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। ऐश्वर्या अब अभिषेक बच्चन के साथ हैप्पीली मैरिड है। लेकिन उनके कॉलेज के दिनों से जुड़ा यह पुराना किस्सा अक्सर चर्चा में छा जाता है। बात करें अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय के खूबसूरत रिश्ते की तो खुद बच्चन बहू अपने एक इंटरव्यू में यह कुबूल कर चुकी हैं कि अभिषेक कभी भी उनके क्रश नहीं रहे थे।
ऐश्वर्या के मुताबिक अभिषेक और उनके रिश्ते की शुरुआत क्रश से नहीं बल्कि दोस्ती से हुई थी। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह दोस्ती बाद में शादी का रूप ले लेगी। लेकिन आज उनकी जोड़ी और प्यार का रिश्ता एक मिसाल बन चुकी है। ब्यूरो रिपोर्ट ई