क्या दूसरी शादी करेंगे गोविंदा? क्या 62 पार की उम्र में दोबारा बनेंगे दूल्हा। वहां सुनीता ने वापस लिया तलाक का केस। यहां एक्टर की दूसरी शादी की छिड़ी चर्चा। बीवी को कहा तैयार रहना। आखिर क्या है हीरो नंबर वन की शादी नंबर टू का पूरा माजरा?
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी बीवी सुनीता आूजा बीते कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर का फैमिली मैटर अब पब्लिक के बीच में आ चुका है। जिसे लेकर जितनी मुंह उतनी ही बातें हो रही हैं। बुधवार को सुनीता आूजा बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट पहुंची थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर भूचाल आ गया। चर्चा छिड़ गई कि पति से नाराज सुनीता डिवोर्स केस फाइल करने कोर्ट पहुंची हैं। हालांकि थोड़ी ही देर बाद साफ हो गया कि सुनीता आूजा तलाक केस दाखिल करने नहीं बल्कि वापस लेने कोर्ट पहुंची थी। 2 साल पहले सुनीता ने गोविंदा से तलाक लेने की अर्जी अदालत में दायर की थी जिसे उन्होंने वापस ले लिया है।
यानी कि साफ है कि तमाम नाराजगी के बावजूद सुनीता अपनी शादी बचाना चाहती हैं। गोविंदा और सुनीता का तलाक नहीं होगा। लेकिन इसी सुलह की खबरों के बीच चर्चा में आ गई है गोविंदा की कुंडली जिसमें एक नहीं बल्कि दो शादियों का योग है। यहां तक कि गोविंदा और सुनीता दोनों को ही इस बात की जानकारी भी है। इतना ही नहीं गोविंदा ने बातों ही बातों में सुनीता को उनकी दूसरी शादी के लिए तैयार रहने की चेतावनी भी दे दी थी।
दरअसल पब्लिकली तमाशे के बाद सुल्हा की खबरों के बीच गोविंदा का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। जिसमें गोविंदा ने अपनी कुंडली का जिक्र करते हुए कहा था कि उसमें दूसरी शादी का योग है। तब गोविंदा ने कहा था कि कल को क्या पता मैं किसी और के साथ हो जाऊं और हो सकता है जिस लड़की के साथ हो जाऊं उससे शादी भी कर लूं। लेकिन सुनीता को इसके लिए तैयार रहना चाहिए। सिर्फ तभी मैं आजाद महसूस करूंगा और मेरी कुंडली में दूसरी शादी का योग भी है।
हालांकि गोविंदा ने दूसरी शादी के योग का बयान अपने करियर के शुरुआती दौर में दिया था। साल 1990 में उन्होंने एक फिल्मी मैगजीन को दिए इंटरव्यू में यह बातें कही थी। उस वक्त गोविंदा दिव्या भारती के साथ फिल्म शोला शबनम में काम कर रहे थे। उसी इंटरव्यू में गोविंदा ने जूही चावला और दिव्या भारती को लेकर अपनी पसंद भी जाहिर की थी।
और अब 35 साल बाद गोविंदा का यह बयान फिर से चर्चा में है। जब एक्टर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। भले ही सुनीता ने कोर्ट से तलाक का केस वापस ले लिया हो, लेकिन वो गोविंदा पर यंग एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के इल्जाम लगा चुकी हैं। जिसके चलते एक्टर की काफी ट्रोलिंग भी हुई थी।