क्या सड़क पर आ जाएंगे गोविंदा? क्या भीख मांगने की आएगी नौबत? कोमल संग जुड़ रहा 62 साल के एक्टर का नाम। बीवी से बेवफा बेवफाई के इल्जामों के बीच क्यों छिड़ीभीख के किस्से की चर्चा।
बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी निजी जिंदगी इन दिनों विवादों में है। एक तरफ गोविंदा का नाम उनकी कमबैक फिल्म रूपा की एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ जुड़ रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ सुनीता का नया बयान सामने आया है। जिसमें राखी सावंत से फोन पर बातचीत करते हुए सुनीता ने खुलासा किया है कि गोविंदा और कोमल शादी करने की प्लानिंग कर रहे थे। इसलिए उन्होंने अपना तलाक का केस वापस ले लिया है। सुनीता के इस बयान के वायरल होने के बाद अब यह चर्चा छिड़ गई है कि क्या वाकई 62 साल की उम्र में गोविंदा अपनी बीवी और बच्चों को भुलाकर किसी दूसरी औरत के साथ रिश्ते में हैं?
क्यासच में वह दूसरी शादी की प्लानिंग कर रहे थे? क्या सच में गोविंदा पत्नी को 62 साल की उम्र में धोखा दे रहे थे? अब इन सवालों के जवाब तो गोविंदा ही दे सकते हैं। लेकिन बीवी से बेवफा बेवफाई और धोखे के इल्जामों के बीच गोविंदा की जिंदगी का वो किस्सा सुर्खियों में छा गया है जब गोविंदा को मां से मिली थी सख्त चेतावनी कि उन्होंने बीवी से बेवफा बेवफाई की तो उन्हें भीख मांगनी पड़ेगी। दरअसल इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि खुद गोविंदा ने अपने पुराने इंटरव्यू में किया था। बता दें कि गोविंदा और सुनीता की तमाम बयानबाजी के बीच में वह वीडियो भी वायरल हो रहा है। जब कुछ साल पहले गोविंदा सुनीता के साथ एक इंटरव्यू का हिस्सा बने थे।
इसी दौरान गोविंदा ने अपनी मां निर्मला देवी और बीवी सुनीता के बॉन्ड के बारे में बातें की थी। सुनीता को गोविंदा की मां लक्ष्मी का स्वरूप मानती थी और इसी बारे में बताते हुए गोविंदा ने कहा था कि उन्होंने मुझसे कहा कि अगर तूने इसे धोखा दिया तो तब उन्होंने एक बड़ा गंदा इशारा इस्तेमाल किया था। उन्होंने मुझे कहा था कि जिस दिन तू इसे धोखा देगा तू भीख मांगेगा।
तब मैंने कहा कि मम्मी इसे इतना प्यार करती हैं आप। इस दौरान गोविंदा और सुनीता दोनों ही ठहाके लगाकर हंस रहे थे। इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने सुनीता के लिए जमकर तारीफों के पुल भी बांधे थे। सुनीता को घर की लक्ष्मी बताते हुए गोविंदा ने कहा था कि सच ही है। यह लक्ष्मी है। जैसे लक्ष्मी का स्वरूप होता है, मेरी मां उसके बारे में कहा करती थी और यह सच है।
जिस दिन से यह हमारे घर में बहू बनके आई है, जिस टाइम से घर में आई है, तब से हमने पीछे मुड़कर नहीं देखा। गोविंदा का यह बयान अब खूब चर्चा में है। लोग सवाल पूछ रहे हैं कि अगर सुनीता और गोविंदा के बीच इस कदर प्यार था तो फिर अचानक इनके रिश्ते में दूरियां क्यों और कैसे आ गई? और अगर वाकई गोविंदा ने सुनीता को धोखा दिया है तो क्या मां की दी हुई वो चेतावनी सच हो जाएगी।