दोस्तों, एक वक्त हुआ करता था जब बतौर एक्टर सलमान खान का करियर काफी खराब चल रहा था। उस दौर में उनकी कुछ गिनी-चुनी फिल्में ही बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। जिनमें गोविंदा संग पार्टनर का नाम पहले आता है। हाल ही में गोविंदा ने सलमान खान को लेकर एक बड़ा खुलासा किया और बताया कि उन्होंने 19 साल पहले भाईजान को एक कैरियर बदलने वाली बड़ी सलाह दी थी। साथ ही गोविंदा ने यह भी कहा कि उन्होंने सलमान खान को लेकर पहले ही भविष्यवाणी की थी। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या-क्या कहा है। दोस्तों, वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों, वीडियो को शुरू करते हैं।
यूं तो अभिनेता सलमान खान लोगों को नसीहत और काम देने के लिए जाने जाते हैं। लेकिन गोविंदा ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने सलमान खान को ही नसीहत दे दी थी। गोविंदा के मुताबिक, सलमान खान भावनात्मक रूप से टूट चुके थे, और खुद में ही सिमट कर रह गए थे। ऐसे में उन्होंने सलमान खान को अपने दुखों से बाहर निकलने और खुद पर ध्यान देने की सलाह दी थी। साथ ही उन्हें वर्क आउट शुरू करने के लिए भी प्रेरित किया था। एनआई को दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा ने उस पल को याद करते हुए कहा कि उस वक्त सलमान खान काफी तकलीफ और मानसिक तनाव से गुजर रहे थे। जब कोई इंसान अंदर से परेशान होता है, चाहे वह प्यार में मिला दर्द हो, टूटी उम्मीदें हो या किसी से रखी अपेक्षाएं हो।
उस दर्द का इलाज कोई दूसरा नहीं कर सकता है। गोविंदा ने आगे बताया कि सलमान खान एकदम अकेले पढ़ने लगे थे। मुझे लगा कि मुझे उन्हें थोड़ा सहज करना चाहिए। इसीलिए हम साथ बैठे और साथ में ड्रिंक की। ड्रिंक करते-करते मैंने सलमान खान से कहा कि सलमान तुमने बाहर बहुत देख लिया। अब जरा अपने अंदर देखो। गोविंदा ने बताया कि उस वक्त मेरा वजन करीब 114 किलो था और मैं राजनीति छोड़कर वापस लौटा ही था। मैंने सलमान खान से कहा कि जब तक मैं वजन कम करूंगा तब तक तो मैं कैरेक्टर रोल करने लगूंगा। पार्टनर जैसी फिल्मों में तो वैसे भी कॉमेडी कर ही रहा हूं। तुम इस फिल्म के असली हीरो हो लेकिन अभी हीरो जैसे लग ही नहीं रहे। तुम्हारे चेहरे पर उदासी और मायूसी दिखती है। इससे बाहर निकलो। इस पर जब सलमान खान ने पूछा कि उन्हें क्या करना चाहिए? तो गोविंदा ने उन्हें रोजाना 2 से 3 घंटे वर्कआउट करने की सलाह दी। उन्होंने बताया दिन में दो-ती घंटे वर्कआउट करो। धर्मेंद्र जी को देखो।
उनके बाद अगर किसी को भगवान ने खूबसूरत चेहरा, गजब की पर्सनालिटी और ऐसा परिवार दिया है तो वह तुम हो। तुम इकलौते ऐसे एक्टर हो जिसे देखते ही लोग बोल पड़ते हैं कि क्या हसीन हीरो है। सलमान खान ने गोविंदा की इस बात को गंभीरता से लिया और खुद पर मेहनत शुरू की। गोविंदा का कहना है कि उन्होंने उस वक्त सलमान खान से कहा था कि वो अगले 10 सालों तक बॉलीवुड पर राज करेंगे। और उनकी यह भविष्यवाणी बिल्कुल सच साबित हुई। डेविड धवन के निर्देशन में बनी सुपरहिट फिल्म पार्टनर में सलमान खान और गोविंदा की जोड़ी को दर्शकों ने सिर आंखों पर बिठाया था। इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म में कैटरीना कैफ और लारा दत्ता भी लीड किरदारों में थे। पार्टनर उस साल की बड़ी हिट फिल्मों में से एक साबित हुई थी जिससे गोविंदा का करियर भी चल पड़ा था। तो दोस्तों, आज का यह वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।