Cli

गोविंदा की बर्बादी पर बॉलीवुड में मना जश्न? डायरेक्टर का सबसे बड़ा खुलासा!

Uncategorized

गोविंदा ने सफलता के बाद भी इंडस्ट्री में काम की कमी का सामना किया। उनके खिलाफ साजिशें रची गई। उनके डूबते करियर पर बात करते हुए पहला नेहलानी ने इंडस्ट्री की काली सच्चाई को उजागर किया था। दोस्तों वीडियो में आगे बढ़ने से पहले प्लीज मेरे चैनल को सब्सक्राइब करके बेल आइकन को जरूर प्रेस कर दीजिएगा। तो चलिए दोस्तों वीडियो को शुरू करते हैं।

बॉलीवुड में हीरो नंबर वन का टैग रखने वाले सुपरस्टार गोविंदा ने अपने तमाम फैंस को सोमवार 13 जुलाई को एक बड़ा तोहफा दिया। बीते 7 साल से बड़े पर्दे से दूर चल रहे गोविंदा ने सोमवार को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके अपने कमबैक का ऐलान कर दिया। वह दो नई फिल्मों में नजर आएंगे। इसी बीच आइए यह जानते हैं कि आखिर पार्टनर जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद उनका करियर क्यों डूबता चला गया था और उन्हें काम क्यों नहीं मिल रहा था।

गोविंदा के डूबते और बिगड़ते करियर को लेकर दिवंगत फिल्म मेकर और सीबीएफसी के पूर्व चेयरमैन प्रहलाद नेहलानी ने कई इंटरव्यूज में बात की थी। प्रहलाद ही वह शख्स थे जिन्होंने गोविंदा को इंडस्ट्री में लॉन्च किया था और जब शुरुआत में उनका करियर ठीक-ठाक नहीं चल रहा था तब सोला और शबनम जैसी फिल्म से उन्होंने ही गोविंदा को पहचान दिलाई थी। प्रहलाद ने यह खुलासा भी किया था कि गोविंदा के साथ इंडस्ट्री में काफी बुरा किया गया और उनके साथ विश्वासघात भी हुआ था। उनके खिलाफ लोगों ने साजिशें भी रची थी।

गोविंदा ने 90 के दशक में बॉलीवुड में एक तरफ़ा राज किया था। हालांकि 2000 के दशक की शुरुआत में उन्हें आसानी से काम नहीं मिल रहा था। लेकिन भागमभाग और पार्टनर जैसी फिल्मों से वह वापसी करने में कामयाब हुए। लेकिन पार्टनर जैसी शानदार फिल्म के बावजूद उन्हें फिल्में मिलना बंद हो गई थी। प्रहलाद नीलनी ने साल 2025 में दिए इंटरव्यू में बताया था कि पार्टनर के बाद वह काम की कमी से जूझ रहे थे। गोविंदा के डाउनफॉल का जिम्मेदार प्रहलाद नेहलानी ने इंडस्ट्री को ठहराया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि गोविंदा के खिलाफ साजिश रची गई और उनका फायदा उठाते हुए लोगों ने उनकी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया था। प्रहलाद ने कहा कि अगर कोई पीठ में छुरा घोंपता है तो उसका कोई निशान भी नहीं रहता। आपको खबर तक नहीं लगती।

उन्हें कई बार छुरा घोपा गया। आगे इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए प्रहलाद निहलानी ने कहा था कि इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता है। सब समय के हिसाब से बदल जाते हैं और एक समय तक ही दोस्त रहते हैं। यहां ना कोई दोस्त होता है और ना ही कोई रिश्ता होता है। यहां किसी की फिल्में पिटने पर लोग पार्टी करते हैं। इंडस्ट्री में कोई अपना नहीं है। गोविंदा आखिरी बार फिल्म रंगीला राजा में नजर आए थे। साल 2019 की इस फिल्म के डायरेक्टर प्रोड्यूसर प्रहलाद ही थे। हालांकि यह फिल्म महा डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म अपने बजट का 2% भी नहीं वसूल पाई थी। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद गोविंदा बड़े पर्दे पर उतरने वाले हैं। सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अपनी दो नई फिल्मों रूपा और दुनियादारी का ऐलान किया है। इन फिल्मों में अभिनेता नई एक्ट्रेस रानी स्वर्णकार के साथ नजर आने वाले हैं। तो दोस्तों, आज का वीडियो यहीं समाप्त करते हैं। मिलते हैं नेक्स्ट वीडियो में। तब तक के लिए आप सभी को टाटा बाय-ब टेक केयर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *