इस वक्त की बड़ी खबर आपको बता दें उद्योगपति गौतम अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। यूएस डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस यानी अमेरिकी न्याय विभाग ने सोमवार को दोनों के खिलाफ चल रहे सभी अपराधिक आरोपों को हमेशा के लिए वापस ले लिया है।
इसके साथ ही न्यूयॉर्क की अदालत में चल रहा यह हाई प्रोफाइल सिक्योरिटीज और वायर फ्रॉड का मामला पूरी तरह से बंद हो गया है। अमेरिकी अभियोजकों ने निष्कर्ष निकाला कि वह इन आरोपों को साबित करने की स्थिति में नहीं है।
आपको बता दें कि साल 2024 के अंत में अमेरिकी नियामक एसईसी और न्याय विभाग द्वारा दर्ज मामलों में आरोप लगाया गया था कि अडानी ग्रुप ने भारत में सौर ऊर्जा के ठेके हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को लगभग 26.5 करोड़ की रिश्वत देने की योजना बनाई।
साथ ही अमेरिकी निवेशकों और ऋणदाताओं से पूंजी जुटाते समय इस व्यवस्था को छुपाने का भी आरोप लगा