हां, अबे। इसकी आदत है। 2024 में बॉलीवुड का सबसे बड़ा सुपरस्टार कौन है? कोई खान, कोई कपूर या कोई कुमार? नहीं। गलत जवाब। इस साल का सबसे बड़ा, सबसे वायरल और सबसे अनएक्सेक्टेड सुपरस्टार है एक बावर्ची। जी हां, आपने सही सुना। मिलिए फराह खान और उनके कुक दिलीप से जो आज इंडियन YouTube की सबसे हॉट जोड़ी बन चुके हैं। यह वो जोड़ी है जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है। एक तरफ है बॉलीवुड की क्वीन डायरेक्टर फराह खान और दूसरी तरफ हैं बिहार के एक छोटे से गांव से आए दिलीप। इनकी कहानी किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं है। लेकिन हर मसालेदार कहानी की तरह इस कहानी में भी एक बहुत बड़ा ट्विस्ट है। एक बहुत बड़ा सवाल है। क्या यह एक दयालु बॉस और उसके वफादार कर्मचारी की दिल छू लेने वाली कहानी है या फिर यह व्यूज और वायरल होने के लिए बनाया गया एक परफेक्ट स्क्रिप्टेड ड्रामा है। क्या फराहा सच में दिलीप को एक स्टार बना रही है या फिर उनकी मासूमियत और गरीबी को कंटेंट के लिए इस्तेमाल कर रही है। आज हम इसी कहानी की परतें खोलेंगे। एक-एक सीन का पोस्टमार्टम करेंगे और जानेंगे कि आखिर इस सुपरहिट जोड़ी के पीछे का सच क्या है। शर्म नहीं आई ना तेरे को। जस्ट डोंट लेट हिम टच यू। हर फिल्मी कहानी की शुरुआत एक इत्तेफाक से होती है और इनकी कहानी तो एकदम टिपिकल बॉलीवुड मसाला है। आज से लगभग 12 से 13 साल पहले का सीन इमेजिन करो। मुंबई में अजय देवगन का आलीशान बंगला और उसके बाहर एक नौजवान लड़का घूम रहा है। वो लड़का कोई और नहीं। हमारे दिलीप थे। दिलीप का बॉलीवुड कनेक्शन फराहा से मिलने से भी पुराना था। उनके बड़े भाई भोला देवगन परिवार के शेफ थे और दिलीप खुद अजय की मां के बहुत करीब थे। इतनी करीब कि अजय की मम्मी ने उन्हें सन ऑफ सरदार की टिकट भी दी थी। यह किस्मत का ही खेल था। फराहा खान खुद बताती हैं। तुम्हें पता है मैंने उसे कैसे ढूंढा? हे भगवान, मुझे तुम्हें यह कहानी बतानी है
। बिहार के दरभंगा के एक छोटे से परिवार से आने वाले दिलीप जो शादीशुदा हैं और दो बच्चों के पिता हैं। मुंबई अपनी किस्मत आजमाने आए थे। और देखो किस्मत उन्हें कहां ले आई। सीधे बॉलीवुड के पावर सेंटर में। यह सिर्फ सही समय पर सही जगह होने की बात नहीं थी। यह डेस्टिनी थी। दिलीप की कहानी लिटरली फर्श से अर्श तक की है। सोचो, दिल्ली की सड़कों पर उनकी पहली नौकरी की सैलरी थी सिर्फ ₹300। लेकिन जब उनकी लाइफ में फराह खान की एंट्री हुई तो पूरी कहानी ही पलट गई। फराह के यहां उनकी पहली सैलरी थी ₹20,000। यह उनके लिए एक नई दुनिया की शुरुआत थी और आज आज उनकी कमाई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। फराह खान खुद मजाक में कहती हैं, अब मत पूछो कि वह कितना कमाता है। रिपोर्ट्स की मानें तो दिलीप की सैलरी आज ₹1 लाख महीने से भी काफी ज्यादा है और यह तो सिर्फ सैलरी है। इसके अलावा फराह खान अपने कुक दिलीप को एक लग्जरियस लाइफस्टाइल का हिस्सा भी बना रही है। इसी कमाई से दिलीप ने अपने गांव में तीन मंजिला घर बनाया है। जमीन खरीदी है और एक कार भी ली है। यह फाइनेंशियल सक्सेस का एक जीता जागता सबूत है। ₹300 से ₹1 लाख प्लस तक का सफर यह किसी सपने के सच होने जैसा नहीं है। दरअसल ये बात है साल 2024 की। फराह खान फिल्म इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स और एक्टर्स के नखरों से परेशान हो चुकी थी। फिल्मों में देरी, एक्टर्स के शेड्यूल का इंतजार इन सब से तंग आकर उन्होंने एक स्मार्ट मूव लिया। उन्होंने अपना YouTube चैनल लॉन्च किया। एक ऐसा स्पेस जिसे वह खुद कंट्रोल कर सकती थी। चैनल का फॉर्मेट सिंपल लेकिन जीनियस था। फराह और दिलीप अपने सेलिब्रिटी दोस्तों जैसे रवीना टंडन, मलाइका अरोड़ा और करण जौहर के घर जाएंगे और वहां घरेलू आसान रेसिपी बनाएंगे। इस फॉर्मेट ने फराह के इंडस्ट्री कनेक्शंस का पूरा फायदा उठाया। शुरुआत में दिलीप कैमरे के सामने बहुत शर्माते थे। एकदम चुप-चुप रहते थे। लेकिन धीरे-धीरे उनका कॉन्फिडेंस बढ़ा और फिर शुरू हुआ। वायरल मोमेंट्स का सिलसिला उनकी मासूम, सहज और मजाकिया इमेज ने लोगों का दिल जीत लिया। याद है वो अशनीर ग्रोवर वाला एपिसोड जब उन्होंने अर्शनीर की पत्नी माधुरी को देखकर कहा मैंने आपको एक दो-तीन गाने में देखा है वो उन्हें बॉलीवुड की माधुरी दीक्षित समझ बैठे थे जब जुनैद खान आमिर खान के बेटे उनके शो पर आए जुनैद की हाइट देखकर दिलीप बोले लंबाई से तो लगता है कि अमिताभ सर बच्चे और फिर उन्होंने आमिर खान की हाइट की तरफ इशारा कर दिया फराह को मजाक में कहना पड़ा मेरी दोस्ती तुड़वाएगा यह आदमी यही उनके रिश्ते की यूएसपी है उनकी चुलबुली नोकझोंक ये किसी टॉम एंड जेरी की जोड़ी से कम नहीं है। लेकिन दोस्तों हर कहानी में एक विलेन होता है और इस कहानी में वो किरदार निभाया कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने। यह वो मोमेंट था जिसने पूरी कहानी का रुख बदल दिया। सीन था फराह के वॉग का जहां वो दिलीप को एक ऑडिशन के लिए मुकेश छाबड़ा के स्टूडियो ले गई। सब कुछ मजाक में चल रहा था। लेकिन तभी मुकेश छाबड़ा ने हदें पार कर दी। पहले तो उन्होंने दिलीप पर जुबानी हमला किया। किचन में ही रहने की सलाह दी और कहा ना तो तुम्हें बिरयानी बनानी आती है और ना ही एक्टिंग करनी आती है। लेकिन क्लाइमेक्स तब आया जब दिलीप ने मजाक में फराह के सामने आने की कोशिश की। मुकेश छाबड़ा ने गुस्से में दिलीप का हाथ पकड़ा और उन्हें जोर से किनारे धकेल दिया। वो धक्का सिर्फ दिलीप को नहीं बल्कि हर उस दर्शक को लगा जो यह वीडियो देख रहा था।
फराह ने तुरंत दिलीप का बचाव किया लेकिन तब तक नुकसान हो चुका था। सोशल मीडिया पर आग लग गई। लोगों ने छावड़ा के व्यवहार को क्लासिस्ट घिनौना और बदतमीज़ी, कहा इस एक घटना ने बॉलीवुड के पावर डायनामिक्स का वो बदसूरत चेहरा दिखा दिया जिसे अक्सर मेकअप के पीछे छिपा दिया जाता है। यह वाक्य उस एपिसोड का है जब फारा खान अपने कुकिंग शो की शूटिंग के लिए बोनी कपूर और उनकी बेटी खुशी कपूर के घर पहुंची थी। किचन में माहौल हल्काफुल्का था, फारा और खुशी डिश तैयार कर रही थी, और दिलीप भी बीच-बीच में मदद करते दिखाई दिए। लेकिन जैसे ही खाना तैयार हुआ, और सब लोग डाइनिंग टेबल पर बैठे, दिलीप चुपचाप पीछे हट गए। वह जानते थे कि यह जगह उनके लिए नहीं है। इसलिए कैमरे के फ्रेम से भी दूर चले गए। इस पल ने दर्शकों का ध्यान खींचा। कुछ को लगा दिलीप को भी सीट मिलनी चाहिए थी। जबकि बाकी लोगों का कहना था कि हेल्पर्स का यही रोल होता है। यही छोटा सा लम्हा दिलीप की शो में अहमियत और उनकी सीमाएं दोनों एक साथ दिखा गया। यह किस्सा उस एपिसोड का है किचन में खाना बनाते वक्त दिलीप भी हमेशा की तरह मौजूद थे। लेकिन फर्क तब दिखा जब डिश तैयार होने के बाद गौहर ने उन्हें दोस्ताना अंदाज में बुलाया। आओ बैठो और खा लो। यह जेस्चर बाकी एपिसोड से अलग था क्योंकि आमतौर पर दिलीप खुद पीछे हट जाते थे। गौहर का यह बर्ताव साफ दिखाता है कि कुछ लोग दिलीप को सिर्फ कुक नहीं बल्कि फारा की टीम का हिस्सा मानते हैं। यह वाकया बोनी कपूर के घर शूटिंग के दौरान का है। किचन में खाना बनाते समय दिलीप ने खुशी कपूर का हाथ पकड़ कर उन्हें ऑमलेट बनाना सिखाने की कोशिश की। तभी फारा खान ने तुरंत टोका। डोंट लेट हिम टच यू। दिलीप शराम नहीं आई।
यह पल कैमरे पर कैद तो हुआ, लेकिन बाद में दर्शकों में सवाल उठे कि क्या यह स्क्रिप्टेड था या दिलीप की अपनी हरकत? यही वजह है कि यह छोटा सा सीन भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा। शो के शुरुआती एपिसोड्स में दिलीप बेहद शांत और रिजर्व नजर आते थे। वो बस कुकिंग में मदद करते और कैमरे से दूरी बनाए रखते। लेकिन जैसे-जैसे शो आगे बढ़ा, उनकी पर्सनालिटी बदलती दिखी। अब वो बीच-बीच में मजाक करने लगे, सेलिब्रिटीज से उल्टा जवाब देने लगे और कई बार अजीब कमेंट्स भी कर देते। दर्शकों ने नोट किया कि यह सब नेचुरल नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड लगता है। ऐसा इंप्रेशन बना कि दिलीप पर दबाव है कि वह हर बार कुछ फनी बोले ताकि कंटेंट वायरल हो सके। इन घटनाओं ने उस बहस को और हवा दे दी जो पहले से चल रही थी। दिलीप का ऑन स्क्रीन व्यक्तित्व कितना असली है। एक तरफ है टीम स्क्रिप्टेड वाले लोग। उनका मानना है कि यह सब कुछ पहले से तय होता है। एक यूजर ने लिखा ये सब स्क्रिप्टेड है। दिलीप वही तोता रटंत करता है जो फराह की टीम उसे कहती है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कुछ डायलॉग्स का बार-बार आना जैसे हर किचन में ऐसी देखकर हैरान होना इस बात का सबूत है कि यह सब लिखा स्क्रिप्टेड है। दूसरी तरफ हैं टीम रियल वाले। उनका मानना है कि यह रिश्ता सच्चा है। एक फैन ने कहा वह दिलीप के साथ परिवार जैसा व्यवहार करती है। इसीलिए दिलीप शुरू से ही इतने कॉन्फिडेंट और ओरिजिनल हैं। उनका तर्क है कि अगर यह सेमी स्क्रिप्टेड है भी तो भी यह सिर्फ ब्लॉग में कॉमेडी ऐड करने के लिए किया जाता है। और यहीं पर कहानी का सबसे कॉम्प्लिकेटेड हिस्सा आता है। क्या फराह दिलीप का शोषण कर रही हैं? व्यूज के लिए इस्तेमाल कर रही है या सच में उनकी परवाह करती हैं। आलोचकों का कहना है कि उनके बीच एक क्लियर पावर डायनेमिक है। कुछ लोगों का तो यह भी आरोप है कि फराह गरीबी और मासूमियत को व्यूज के लिए भुना रही हैं। लेकिन सिक्के का दूसरा पहलू भी है। फराह ने दिलीप के बच्चों को अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में एडमिशन दिलाया है
और उनके एक बच्चे के लिए पाक कला का डिप्लोमा भी फंड कर रही हैं। उनके सपोर्टर्स इसे उनकी सच्ची देखभाल का सबूत मानते हैं। वह कहते हैं कि फराह एक पूरी पीढ़ी का भविष्य सुधार रही है। लेकिन कुछ लोग इसे भी एक सोची समझी पीआर स्ट्रेटजी मानते हैं। उनका कहना है कि मुकेश छाबड़ा वाली घटना के बाद जब शोषण की बातें उठने लगी तो फराह ने अपनी उदारता का ढिंढोरा पीटना शुरू कर दिया ताकि अपनी इमेज को बचाया जा सके। लेकिन सच क्या है यह तो वही जाने। दिलीप अब सिर्फ फराह के कुक नहीं हैं। वो अपने आप में एक स्टार हैं। एक ब्रांड हैं। उन्होंने MTR और Vim जैसे बड़े ब्रांड्स के साथ डील साइन की है। उनकी पॉपुलैरिटी का पीक तब आया जब उन्होंने खुद शाहरुख खान के साथ एक ऐड शूट किया। इस पर शाहरुख ने फराह से मजाक में कहा, “मेरा टाइम देख क्या चल रहा है।” मैं तेरे कुक के साथ ऐड कर रहा हूं। सोचो किंग खान खुद यह कह रहे हैं। यह सुनकर तो फराह भी हैरान रह गई। और तो, और अब दिलीप का अपना पर्सनल मैनेजर है यशवर्धन जो उनके प्रोफेशनल काम को हैंडल करता है। उनकी पहली इंटरनेशनल ट्रिप मालदीव की थी। उन्होंने अपना पहला पासपोर्ट बनवाया और एयरपोर्ट पर पैप्रा ने उनकी तस्वीरें खींची। यह किसी स्टार के ट्रीटमेंट से कम नहीं है। अब कहानी में ऐसे पल भी आ रहे हैं जहां मालिक कर्मचारी का रिश्ता धुंधला होता दिख रहा है। उदयपुर की एक ट्रिप पर दिलीप को एक शानदार स्वागत और एक लग्जरी सेडान कार मिली। जबकि फराह को मजाक में एक वैन में भेज दिया गया। मेवाड़ के राजा ने तो यहां तक कह दिया कि दिलीप को अब एक असिस्टेंट की जरूरत है।
अब पेपरा जी भी फराह से ज्यादा दिलीप में इंटरेस्टेड हैं। और जब किसी ने दिलीप के नाम से एक फेक Instagram अकाउंट बनाकर 500 से ज्यादा फॉलोवर्स बना लिए तो फराह ने तुरंत उस धोखेबाज को पब्लिकली चेतावनी दी और शिकायत दर्ज कराई। फराह और दिलीप अब एक ऐसे ब्रांड इकोसिस्टम का हिस्सा हैं जहां दोनों एक दूसरे के लिए जरूरी हैं। फराह के ब्रांड को एक दिल और प्रासंगिकता मिलती है और दिलीप के ब्रांड को एक प्लेटफार्म और पहचान तो आखिर में सवाल वही है। यह एक हकीकत है या एक प्रोड्यूस किया गया रियलिटी शो। जवाब शायद दोनों के बीच में कहीं है। यह एक ऐसे इंसान की असली कहानी है जिसकी जिंदगी बदल गई। उनकी कहानी ने हमें हंसाया है। सोचने पर मजबूर किया है और कभी-कभी गुस्सा भी दिलाया है। लेकिन एक बात तो पक्की है यह बॉलीवुड की सबसे अनएक्सेक्टेड, सबसे मसालेदार और सबसे एंटरटेनिंग ब्लॉकबस्टर कहानी है। आपकी इसके बारे में क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताइए और वीडियो अच्छा लगा हो तो लाइक एंड सब्सक्राइब करना ना भूलें और साथ ही नीचे इस हाइप वाले बटन को भी जरूर दबाएं।