फेमस टीवी एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा। पिता ने बचपन में बना दिया था डर का दूसरा नाम। बेटियों को किया बदनाम, मां को । दर्द भरी कहानी सुनकर फैंस रह गए हैरान। शो से बाहर आते ही एक्ट्रेस ने खोले परिवार के सबसेदर्दनाक राज।
जी हां, टीवी और सोशल मीडिया की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना चुकी उर्फी जावेद की छोटी बहन डॉली जावेद अलायंस के बाद से ही अपने बड़े-बड़े स्टेटमेंट्स की वजह से काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं।
हालांकि उनकी जर्नी शो में इतनी लंबी नहीं चली। लेकिन शो से बाहर आने के बाद उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे किए हैं जिन्होंने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू के दौरान डॉली जावेद ने अपने बचपन की उन कड़वी यादों को शेयर किया जिन्हें वह आज तक नहीं भुला पाए।
उन्होंने बताया कि उनका बचपन किसी आम बच्चे की तरह नहीं था बल्कि डर, तनाव और घरेलू झगड़ों के बीच बीता। डॉली के मुताबिक उनकी मां की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी और कुछ ही सालों में पांच बच्चों की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। इतनी कम उम्र में मां ने परिवार संभालने के लिए जो स्ट्रगल किया उसे याद करके आज भी डॉली रो पड़ती है।
डॉली ने बताया कि उनके पिता का व्यवहार पूरे परिवार के लिए काफी बेकार रहा। अक्सर घर में झगड़े होते थे और उनकी मां को उनके पिता माराlकरते थे। ऐसे माहौल में वह इतनी डर जाती थी कि कई बार खुद को कंफर्टेबल महसूस करने के लिए बेड के नीचे जाकर छिप जाती थी।
उनके मुताबिक बचपन की घटनाएं आज भी उनके दिल और दिमाग पर गहरा असर छोड़ चुकी हैं। तो वहीं शो में नितिन टेलर के साथ बातचीत करते हुए डॉली जावेद ने बताया कि उनके पिता उन्हें उनकी बहनों को और मां को [संगीत] प्रॉस्टिट्यूट कहते थे। पिता की टॉर्चर के बारे में बात करते हुए डॉली जावेद ने कहा कि तो कुछ भी नहीं। मेरे पिता ने हमारे लिए इतनी गंदी बातें बोली जो मैं बता भी नहीं सकती। अंदर ही अंदर इतना गुस्सा आता [संगीत] था लेकिन पिता थे तो बोल भी नहीं सकते थे। डॉली ने आगे बताया कि उनके पिता सभी को जाकर बताते थे कि वो लोग हैं।
डॉली ने आगे बोला मेरे पिता की साइड के सभी रिश्तेदारों और पूरे गांव में यह फैल गया था कि हम लोग गंदा काम [संगीत] करते हैं। इसलिए वह हमें छोड़कर जा रहे हैं और मेरी मम्मी को तलाक दे रहे हैं।
डॉली ने यह भी कहा कि उन्हें अपने पिता से नफरत हो गई थी। डॉली ने अपनी मां की तारीफकरते हुए कहा कि अगर आज वह और उनके भाई-बहन जिंदगी में आगे बढ़ पाए हैं तो इसका सबसे बड़ा श्रेय उनकी मां को जाता है।उन्होंने अकेले अपने दम पर बच्चों की परवरिश की और हर मुश्किल का सामना करते हुए उन्हें बेहतर जिंदगी देने की कोशिश की।
डॉली का कहना है कि उनकी मां ने अपनी खुशियों की परवाह के बिना सिर्फ अपने बच्चों के भविष्य के लिए संघर्ष किया। डॉली ने यह भी शेयर किया कि उनके पिता लंबे समय तक घर से दूर रहते थे और धीरे-धीरे परिवार से पूरी तरह अलग हो गए। उनके जाने के बाद मां ने अकेले ही बच्चों की जिम्मेदारी उठाई बाद में उन्हें पता चला कि उनके पिता ने आगे चलकर कई और भी शादियां की हैं। इन सब इंसिडेंट ने उनके मन में गहरी छाप छोड़ दी।
डॉली का कहना है कि बचपन में मिले मेंटल टॉर्चर का असर आज भी उन पर उतना ही पड़ा हुआ है। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे खुद को मजबूत बनाया।
आज वह अपनी मां को अपनी सबसे बड़ी इंस्पिरेशन मानती है और चाहती हैं कि उनकी कहानी उन लोगों तक पहुंचे जो घरेलू जैसी सिचुएशन का सामना कर रहे हैं। फिलहाल डॉली जावेद के इन खुलासों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। कई लोग उनकी मां के स्ट्रगल को सलाम कर रहे हैं तो वहीं लोग डॉली की हिम्मत की भी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने अपने दर्द को खुलकर दुनिया के सामने रखा।