आजकल बहुत सारी ऐसी एक्ट्रेस है जो प्रेगनेंसी के दौरान भी अपने काम को पीछे नहीं छोड़ती और शूटिंग पर जाती रहती है। इनमें से ही एक है ओम शांति ओम की शांति प्रिया यानी कि दीपिका पादुकोण। अपनी पहली प्रेग्नेंसी के दौरान भी दीपिका पादुकोण ने अपनी काम को फिल्मों को बहुत शिद्दत से पूरा किया था और और इस बार दूसरी प्रेगनेंसी के दौरान भी वह कुछ ऐसा ही कर रही है।
यह तो आप जानते ही होंगे कि दीपिका पादुकोण इस वक्त शाहरुख खान के साथ अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही है। अब इस शूटिंग से एक वीडियो सामने आया है जहां पर शाहरुख खान दीपिका पादुकोण का पूरी तरह से ख्याल रखते हुए नजर आ रहे हैं यह वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
किंग’ के सेट से कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे, जिनमें उनके साथ शाहरुख खान भी नजर आ रहे हैं। वायरल तस्वीरों में जहां दीपिका कुछ पढ़ती नजर आ रही हैं तो वहीं शाहरुख भी उनके बगल में बैठे हैं। वहीं एक वीडियो में शाहरुख, दीपिका की सीढ़ियां चढ़ने में मदद करते देखे जा सकते हैं।
किंग’ की शूटिंग इन दिनों साउथ अफ्रीका में चल रही है। बात करें दीपिका पादुकोण की दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में तो उन्होंने 1 महीने पहले ही 19 अप्रैल को अपनी दूसरी प्रेगनेंसी के बारे में अनाउंसमेंट की थी उन्होंने अपने हाथ में एक प्रेगनेंसी किट रखी थी जिसका रिजल्ट पॉजिटिव था।