बॉलीवुड के इतिहास में ऐसे बहुत से मौके आए जब किसी ने राजकुमार की आंखों में आंखें डालकर उन्हें चुनौती देने की हिम्मत नहीं की। लेकिन धर्मेंद्र ने ना सिर्फ उनका सामना किया बल्कि उन्हें अपनी गलती का एहसास भी कराया। उस किस्से से रूबरू कराएंगे जो राजकुमार और धर्मेंद्र से जुड़ा हुआ है।
राजकुमार जिनकी आदत थी कि वो किसी को भी बिना कुछ सोचे समझे मुंह पर जो मन में आया कह देते थे और ऐसा ही जब उन्होंने धर्मेंद्र के साथ किया तो फिर धर्मेंद्र खफा हो गए और सिर्फ नाराज नहीं हुए बल्कि उन्होंने पलट करारा जवाब भी दिया। यह कहानी सिर्फ एक लड़ाई के बारे में नहीं है बल्कि दो बिल्कुल अलग पर्सनालिटी के टकराव के बारे में भी है।
उस दौर की मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 1965 का वो दौर जब फिल्म काजल की शूटिंग चल रही थी। राजकुमार, मीना कुमारी और धर्मेंद्र इस फिल्म में लीड रोल में थे। और उस समय राजकुमार एक बड़े स्टार थे और उनका रुतबा ऐसा था कि डायरेक्टर भी उनसे बात करने से पहले दो बार सोचते थे। दूसरी ओर धर्मेंद्र हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे।
वो एक सीधे-साधे पंजाबी नौजवान थे जो अपनी कड़ी मेहनत और शानदार फिजिक्स से नाम कमा रहे थे। एक रोज हुआ यूं कि शूटिंग के दौरान राजकुमार ने सेट पर धर्मेंद्र को देखा और धर्मेंद्र अपनी मस्कुलर बॉडी और अच्छी पर्सनालिटी के लिए क्योंकि जाने जाते थे और राजकुमार ने उन्हें ऊपर से नीचे तक देखा और फिर फिल्म के डायरेक्टर की ओर मुड़कर अपनी खास गहरी आवाज में कहा जानी तुमने इस फिल्म में किस बंदर को कास्ट किया है? बंदर यह बात उन्होंने धर्मेंद्र के लिए कही थी। राजकुमार ने यह बात इतनी लापरवाही से कही कि जैसे वो किसी मामूली चीज के बारे में बात कर रहे हो।
लेकिन धर्मेंद्र के लिए उन्हें इस तरीके से बर्दाश्त कर पाना मुश्किल हो गया और वो धर्मेंद्र जिन्हें अपनी फिटनेस अपने लुक्स पर गर्व था। ये कमेंट एक गहरे घाव जैसा था। अब आप सभी जानते हैं आपने राजकुमार साहब को भी देखा है और धर्मेंद्र को भी दोनों की कद काटी हालांकि राजकुमार बहुत लंबी शख्सियत के मालिक थे। उनकी हाइट बहुत अच्छी थी लेकिन दुबले पतले थे और वहीं धर्मेंद्र अच्छी खासी मस्कुलर बॉडी थी उनकी। लेकिन यह वो दौर था जहां पर हीरो को बॉडी बिल्डर या इस तरीके से बहुत ज्यादा लोग सीरियसली लेते नहीं थे।
लेकिन धर्मेंद्र को अपनी सेहत पर गर्व था। अब जो बात राजकुमार ने कही, यह कमेंट एक गहरे घाव जैसा था। सेट पर पूरी यूनिट हैरान रह गई। सबको लगा कि राजकुमार मजाक कर रहे हैं। लेकिन धर्मेंद्र के लिए यह मजाक उनकी कड़ी मेहनत और इज्जत का अपमान था। लोग अक्सर धर्मेंद्र को बहुत दयालु और एक सज्जन इंसान मानते थे। लेकिन उस दिन उनका वो हेमैन वाला अवतार सामने आ गया। और जैसे ही उन्होंने राजकुमार के मुंह से यह बंदर शब्द सुना उनका उठा। उस दौर के मीडिया रिपोर्ट्स की माने जो बाद में अखबारों में भी छपी, पत्रपत्रिकाओं में भी छपी। धर्मेंद्र ने एक पल भी बर्बाद किए बिना राजकुमार की तरफ कदम बढ़ाया और उनकी कॉलर पकड़ ली।
वहां पर मौजूद लोगों के लिए यह सीन किसी हॉरर फिल्म से कम नहीं था। ऐसा कोई सोच भी नहीं सकता था उस दौर में कि एक नया एक्टर जो अभी अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है वो एक जमे जमाए उस दौर के मजे हुए एक्टर राजकुमार जैसे सीनियर स्टार के खिलाफ यह कदम उठा सकता है। उन्हें चुनौती दे सकता है। उनका कॉलर पकड़ सकता है सबके सामने। और गुस्से से आग बबूला धर्मेंद्र ने राजकुमार को उनके बर्ताव के लिए डांटा और साफ किया कि वह इस तरह का मजाक पसंद नहीं करते और इस तरह की बेइज्जती वो बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा जाता है कि धर्मेंद्र का गुस्सा इतना भयानक था कि सेट पर मीना कुमारी और डायरेक्टर भी डर गए थे।
अफरातफरी मच गई। लोग इधर-उधर मतलब कि ये क्या हो गया? राजकुमार जो हमेशा दूसरों को चुप करा देते थे। धर्मेंद्र के सीधे हमले से हैरान थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कोई उन्हें इस तरीके का भी जवाब दे सकता है। राजकुमार भी हिंदी फिल्मों में आने से पहले सब इंस्पेक्टर हुआ करते थे। तो उनका अपना भी एक रप था। लेकिन उन्हें यह उम्मीद नहीं थी कि कोई नया नया नवेला एक्टर उन्हें इस तरीके से उनका कॉलर पकड़ लेगा। बाद में आखिरकार डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स ने धर्मेंद्र को शांत कराया। दोनों को अलग किया। उस दिन की शूटिंग कुछ समय के लिए रोकनी भी पड़ी क्योंकि माहौल बहुत तनावपूर्ण हो गया था।
यह टकराव सिर्फ दो एक्टर्स के बीच का झगड़ा नहीं था। यह ऊंचे तबके और जमीन से जुड़े कलाकार के बीच की लड़ाई थी। जहां राजकुमार अपनी शाही अंदाज और बेबाकी के लिए जाने जाते थे, वहीं धर्मेंद्र आम आदमी का प्रतिनिधित्व करते थे। वो अपनी इज्जत से समझौता नहीं करते थे, जैसे एक आम आदमी अपनी इज्जत से समझौता नहीं करता।
इस घटना ने इंडस्ट्री को यह मैसेज दिया कि कोई कितना भी बड़ा सुपरस्टार क्यों ना हो उसे किसी दूसरे कलाकार की मेहनत और उसकी पर्सनालिटी का अपमान करने का हक नहीं है। लेकिन राजकुमार तो राजकुमार इस घटना के बाद भी उनकी सेहत पर कोई खास असर नहीं हुआ और गाहे बगाहे वह अपने साथी कलाकारों को इसी तरीके के कमेंट्स पास करते रहे।