Cli

तो इस वजह से ‘बैन’ हुई दिलजीत की सतलुज?

Uncategorized

आखिर क्यों बैन हुए दिलजीत दोसांश की फिल्म सतलुज? ये सवाल इस वक्त सोशल मीडिया पर चारों तरफ छाया हुआ है। जिसका जवाब हम आपके लिए लेकर आ गए हैं। फिल्म सतलुज इन दिनों सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। दिलजीत धोसंश की इस फिल्म को रातोंरात Zee5 से अचानक से हटा दिया गया। इसके बाद इंटरनेट पर सवालों की बाढ़ आ गई कि आखिर ऐसा क्या हुआ? जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार की सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने G5 को फिल्म की स्ट्रीमिंग रोकने का निर्देश दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह फैसला सुरक्षा कारणों और आईटी नियम 2021 के तहत प्लेटफार्म की जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें इस फिल्म का सफर काफी लंबा और कंट्रोवर्सी से भरा रहा है। फिल्म ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट जसवंत सिंह खालड़ा की लाइफ से इंस्पायर्ड बताई जा रही है। इसमें 1990 के दशक के पंजाब और उस दौर की घटनाओं को दिखाया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार जसवंत सिंह ने पंजाब में फर्जी क्राइम और अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार से जुड़े मामले को दिखाया था। बता दें यह टॉपिक लंबे समय से राजनीतिक और कानूनी रूप से बेहद सेंसिटिव माना जा रहा है। यही वजह है कि रिलीज़ से पहले भी यह फिल्म कई साल तक अलग-अलग वजहओं से अटकी रही थी। बताया जा रहा है

कि फिल्म को सबसे पहले पंजाब 95 नाम से सेंसर बोर्ड के पास भेजा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 120 से ज्यादा कट्स लगाने का सुझाव भी दिया था। लेकिन मेकर्स ने इन कट्स को लगाने से मना कर दिया। इसके बाद फिल्म लंबे समय तक रिलीज नहीं हो सकी। इस दौरान फिल्म का नाम भी बदला गया। पहले इसे घल्लू घरा फिर पंजाब 95 और फिर आखिर में सतलुज नाम दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों को थिएटर की तरफ से सीबीएफसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं होती। इसलिए मेकर्स ने फिल्म को सीधे Zee5 पर रिलीज़ कर दिया। लेकिन सरकारी ऑफिसर के मुताबिक जब यह मामला सरकार की नजर में आया तब प्लेटफार्म को फिल्म हटाने का निर्देश दे दिया गया। वहीं फिल्म हटने के बाद पंजाब की कुछ राजनीतिक पार्टियों ने इसकी दोबारा रिलीज़ होने की मांग की। उनका कहना है कि दर्शकों को फिल्म देखने का मौका मिलना चाहिए।

वहीं दूसरी तरफ Zee5 ने भी एक बयान जारी कर कहा कि यह फिल्म अगले आदेश तक प्लेटफार्म पर नहीं आएगी। हालांकि यह भी कहा जा रहा है यह फिल्म सिर्फ भारत में उपलब्ध नहीं है। विदेशों में यह फिल्म स्ट्रीम हो रही है। इसी बीच दिलजीत दोसा ने भी सोशल मीडिया पर अपनी राय रख दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें पहले से ही अंदाजा था कि फिल्म को हटाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि जहां भी कानूनी तरीके से फिल्म उपलब्ध है उसे जरूर देखें। फिलहाल सतलुज भारत में Zee5 पर अवेलेबल नहीं है। फिल्म दोबारा रिलीज होगी या नहीं इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म सतलुज पर आपकी क्या राय है? कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं और अगर आपको यह वीडियो पसंद आया हो तो लाइक जरूर कीजिएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *