पेट्रोल डीजल के बाद अब बड़े सीएनजी। जी हां महंगाई की पड़ी और एक मार।सोमवार को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद अब मंगलवार को सीएनजी भी महंगी हो गई है। सीएनजी की कीमत में 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
नेचुरल गैस (CNG) की कीमत 2 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई है। 15 मई के बाद यह चौथी बढ़ोतरी है। इस ताजा बदलाव के बाद, अब देश की राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में इससे पहले, तीन बार सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी की गई है। 15 मई को 2 रुपये, 18 मई को 1 रुपये और 23 मई को 1 रुपये। ऐसे कुल मिलाकर, पिछले 11 दिनों में कीमतें 6 रुपये बढ़ाई गई हैं।
15 मई से लेकर अब तक चार बार पेट्रोल औरडीजल के खुदरा दाम बढ़ाए जा चुके हैं। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल के दाम 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।