सौरव दास सीजेपी यानी कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ यूर्स और मीडिया चैनल उनके घर के भीतर घुस आए और अंदर फिल्माने लगे।
सौरभ दास ने सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट किए हैं और आरोप लगाया है कि कुछ यूर्स और मीडिया चैनल उनके घर में घुसए और अंदर की जो फुटेज है उसे दिखाया। दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए उन्होंने पोस्ट किया एक्सपर्ट कि यह ना केवल मेरी निजता का उल्लंघन है बल्कि मेरी और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा भी है।
अगर इस सब की वजह से असामाजिक तत्व मुझ पर मेरे घर में करते हैं तो यह यूटर्स और उनके ट्रू हैंडलर्स जो यह कोऑर्डिनेट कर रहे हैं सीधे जिम्मेदार होंगे। इस पहली पोस्ट को कोट करते हुए सौरव ने एक और पोस्ट किया। उसमें क्या लिखा था? आज सुबह 1520 लोग मेरे घर में घुस आए। कुछ बीती रात से ही मेरे घर के बाहर डेरा डालकर बैठे हुए थे। इन वीडियोस ने अब को सक्रिय कर दिया है। यह घर में रह रहे हर इंसान की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा है। मैं फिलहाल सीजेपी की दो दिवसीय बैठक के लिए महाराष्ट्र में हूं।
इस पोस्ट के साथ सौरभ दास ने द पमफेट और द जयपुर डायलॉग्स के कुछ पोस्ट भी शेयर किए हैं। इसमें से एक वीडियो है जिसमें एक शख्स एक घर के बाहर खड़ा है और बाहर वो नेम प्लेट होता है उसको दिखाते हुए वो बोल रहा है उस घर के बारे में बता रहा है और वीडियो में स्लग लगा है सौरभ दास के घर से एक्सक्लूसिव। इसी तरह सौरव दास ने जो पोस्ट में एक और लिंक डाला है उसमें द जयपुर डायलॉग्स का एक पोस्ट है और उसमें भी द पमफेट का एक वीडियो शेयर किया गया है और ये सब तब हुआ है जब सौरव दास खुद अपने घर पर नहीं है वो महाराष्ट्र के संभाजी नगर में है। वहां पर सीजेपी की एक स्ट्रेटजी मीट चल रही है दो दिन की। आज 5 अगस्त और 6 अगस्त दो दिन की और इसमें जो संस्थापक हैं .
सीजेपी के अभिजीत दीप के उनके अलावा दोनों प्रवक्ता खुद सौरभ दास और अभिजीत आशुतोष राका वो भी हिस्सा ले रहे हैं। इस बैठक में तय किया जाएगा कि आगे की रणनीति क्या होगी, कैसे होगी और सीजेपी ने बताया है कि उसने बहुत सारे स्टेक होल्डर्स से बात की है इस दिशा में कि आगे कैसे बढ़ना है, क्या-क्या करना है और इस बैठक के बाद सीजेपी ने बताया कि वो देश भर में अपने वालंटियर से संपर्क करेंगे और फिर एक पूरे देश में एक राष्ट्रव्यापी भ्रमण का आयोजन किया जाएगा और उसमें युवाओं से बात करके सुना जाएगा, समझा जाएगा कि युवा क्या चाहते हैं उनकी उनकी जरूरतें क्या हैं?
उनकी आकांक्षाएं क्या हैं? और यह जो पूरा कार्यक्रम है और अगला जो भी चरण है उनके भविष्य की ओर इसकी जो भी रूपरेखा है उन्होंने कहा है कि वह आगे आने वाले दिनों में बताएंगे।