क्या पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल केस में अबे का नया किरदार सामने आ गया है? क्या की साजिश सिर्फ चेतन चौधरी और उसकी मंगेतर सिया गोयल तक सीमित नहीं थी और सबसे बड़ा सवाल अगर किसी तीसरे शख्स को पहले से पता था कि एक कत्ल होने वाला है तो उसने पुलिस को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी?
यही सवाल इस वक्त पूरे पुलिस के सामने भी खड़े हैं क्योंकि जांच के दौरान अब बीड़ जिले के एक युवक का नाम सामने आया है जो मुख्य आरोपी चेतन चौधरी का क्लासमेट रह चुका है। पुलिस का दावा है कि किसी युवक को सबसे पहले केतन अग्रवाल की हत्या का पूरा प्लान बताया गया। इतना ही नहीं हत्या से पहले उसे आरोपियों ने अपने साथ लोहागढ़ किले चलने का न्योता भी दिया। हालांकि वो वहां नहीं गया लेकिन अब उसकी भूमिका भी पुलिस की जांच के दायरे में आ गई है। दरअसल पुणे के हाई प्रोफाइल केतन अग्रवाल केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। जिस केस ने पूरे देश का ध्यान अपनी तरफ खींचा अब उसके तार महाराष्ट्र के बीड़ जिले तक पहुंच गए हैं।
पुलिस जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी चेतन चौधरी और उसकी मंगेतर सिया गोयल ने हत्या की साजिश को अंजाम देने से पहले अपने एक बेहद करीबी दोस्त से इस पूरे प्लान पर चर्चा की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बीड का रहने वाला यह युवक चेतन चौधरी का सहपाठी रहा है और फिलहाल पुणे के बालेवाड़ी इलाके में स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करता है।जांच में पता चला कि मई के आखिरी सप्ताह में चेतन और सिया ने इसी युवक से संपर्क किया था।
इसी मुलाकात के दौरान दोनों ने कथित तौर पर केतन अग्रवाल की की अपनी पूरी योजना उसके सामने रखी और इस पर लंबी बातचीत भी की। यहीं से इस केस में एक नया सवाल खड़ा हो जाता है। अगर इस युवक को पहले से हत्या की साजिश की जानकारी थी तो आखिर उसने किसी को इसकी सूचना क्यों नहीं दी? जांच में यह भी पता चला कि चेतन और सिया ने इस युवक को 18 जून को लोहागढ़ किले पर अपने साथ चलने के लिए कहा था।पुलिस का मानना है कि यह वही दिन था जब दोनों अपनी योजना को आगे बढ़ाने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि इस युवक ने उनके साथ जाने से साफ इंकार कर दिया।