Cli

‘हनुमान अंश’ एक्टर चंदन आनंद की बदली किस्मत, मिला बहुत बड़ा ऑफर!

Uncategorized

एक छोटे बजट में बनी फिल्म हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर ऐसा भी कमाल कर सकती है इसकी कल्पना शायद किसी ने नहीं की होगी। बॉलीवुड की सबसे सफल फिल्म लोगों के दिलों पर ऐसी छाई है कि अब हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है। फिल्म का हर एक्टर लोगों के बीच अपनी पहचान बना चुका है।

एक्टर चंदन आनंद जिन्होंने फिल्म में रामनंदन भोसले का किरदार निभाया है। उनके अगले प्रोजेक्ट का भी खुलासा हुआ है। चंदन आनंद ने बताया है कि वह हनुमान अंश के बाद सलमान खान की अपकमिंग फिल्म मॉन्सर में नजर आएंगे जिसे वामशी पैडीपल्ली डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में उनका काम छोटा है लेकिन सुपरस्टार संग काम करने का उनका सपना पूरा हुआ है। एक इंटरव्यू में हनुमान अंश एक्टर ने कहा मैं सलमान सर और वामशी पैडीपल्ली सर की फिल्म मॉन्सर में एक किरदार निभा रहा हूं। जिसके लिए खुद को मैं खुशकिस्मत मानता हूं।

साथ ही साथ शाहरुख सर की किंग में भी एक रोल है। मैंने किंग में शाहरुख सर के साथ बड़ा प्यारा सीन किया है। जिसके लिए डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। चंदन आनंद ने बताया कि सलमान और शाहरुख संग काम करना उनके लिए काफी अच्छा एक्सपीरियंस रहा। उनसे उनकी ज्यादा बातचीत तो नहीं हो सकी क्योंकि सेट पर सुपरस्टार के साथ कई लोग शामिल रहते हैं

लेकिन वो सलमान खान से बड़े प्यार से मिले। चंदन ने कहा कि उनके पिता एक्टर के काफी बड़े फैन हैं। वो बड़े खुश होंगे जब अपने बेटे को सलमान संग काम करता हुआ देखेंगे। चंदन आनंद फिल्म हनुमान अंत से पहले कई सारी हिंदी फिल्मों और टीवी शोज़ में नजर आ चुके हैं। जो 90ज किड होंगे उन्हें फिल्म चैन खुली की मैन खुली याद ही होगी। इस फिल्म में वह पाकिस्तान के तेज गेंदबाज बने थे। उनके अलावा चंदन ने फाइटर देवा, होमबाउंड जैसी फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि लोगों के बीच उनकी पहचान अब जाकर बनी है। हनुमान अंश से उन्हें भी एक नई शुरुआत मिली है। इस अपडेट पर आपका क्या कहना है? कमेंट कर जरूर बताएं। टीवी और बॉलीवुड की दुनिया की तमाम अपडेट के लिए देखते रहिए एबीवी एंटरटेनमेंट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *