Cli

आलिया भट्ट के इवेंट में बॉडीगार्ड ने की भद्दी हरकत, विडियो हुआ वायरल,मचा हंगामा।

Uncategorized

आलिया भट्ट के इवेंट में अचानक मचा हंगामा। एक नहीं बल्कि दो-दो बार बॉडीगार्ड ने फैन को दिया । भीड़ में बहन संग फंसी राह की मम्मी। में गिर पड़ा बॉडीगार्ड। तमाशे का वीडियो हो रहा जबरदस्त वायरल। जी हां, यह पूरा मामला 11 सितंबर को मुंबई में हुए आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म डोंट बी शाय के ट्रेलर लॉन्च इवेंट का है। इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन संग एंजॉय करती नजर आई। लेकिन किसी ने सोचा भी नहीं था कि वहां अचानक हंगामा मच जाएगा।

दरअसल सोशल मीडिया पर इस इवेंट से बाहर निकलते वक्त का एक वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहले तो इवेंट में आलिया अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ काफी खुश नजर आई। दोनों बहनों की बॉन्डिंग भी कैमरे में कैद हुई। वीडियो में आलिया को शाहीन का हाथ पकड़े हुए भी देखा गया।

वहीं एक और मोमेंट में वह बर्फ का गोला खाते हुए भी नजर आई, और इसी दौरान भीड़ बढ़ती चली गई। जिसकी वजह से आलिया के आगे कुर्सियां अड़ा दी गई ताकि पेप्राज़ी की भीड़ उन तक ना पहुंच पाए। लेकिन एग्जिट के वक्त भी फैंस की भीड़ के बीच कुछ ऐसा हुआ कि सिक्योरिटी को तुरंत एक्टिव होना पड़ा।

आप देख सकते हैं कि किस तरह आलिया अपनी बहन का हाथ थामे इवेंट से बाहर निकलती हैं और तभी फैंस की भीड़ उन्हें चारों तरफ से घेर लेती है।

फिर इसके बाद जो हुआ वो देखकर सब हैरान रह गए। दरअसल एक फैन आलिया के काफी करीब आकर सेल्फी लेने की कोशिश करता रहा। जिसके बाद आलिया के बॉडीगार्ड यूसुफ इब्राहिम उसे देकर साइड कर देते हैं। इतना ही नहीं वो फैन फिर से सेल्फी लेने की कोशिश करता है।

लेकिन दूसरी बार भी नाकाम हो जाता है क्योंकि वीडियो में आप खुद देख सकते हैं कि आलिया के बॉडीगार्ड दूसरी बार भी उसे धक्का देकर साइड कर देते हैं।

अब इसी दौरान भीड़ में जैसा माहौल बन गया। आलिया की सिक्योरिटी में मौजूद एक दूसरा बॉडीगार्ड अपना बैलेंस खो बैठा और नीचे गिर पड़ा जो कि कैमरों में भी कैद हो गया। यह देखते ही आलिया की नजर उस पर पड़ी और उन्होंने तुरंत उन्हें संभलने को कहा। इसके बाद सिक्योरिटी ने आलिया को वहां से सेफली बाहर निकाला।

हालांकि इस पूरे वायरल वीडियो में आलिया खुद काफी शांत नजर आई। उन्होंने इस सिचुएशन को काफी अच्छे से संभाला। इसके बाद आप देख सकते हैं कि जहां सिक्योरिटी गार्ड्स फैंस को आलिया से दूर रखने की कोशिश में लगे थे, वहीं आलिया दूसरे फैंस के साथ आराम से तस्वीरें भी क्लिक करवाती दिखाई दी। इवेंट से जाते-जाते उन्होंने एक फैन के साथ फोटो खिंचवाई।

लेकिन अब इसी वीडियो की तुलना साल 2024 से की जा रही है। जब एक फैन के साथ एयरपोर्ट पर आलिया के बॉडीगार्ड ने कुछ ऐसा ही बिहेव किया था।

उस वक्त बॉडीगार्ड ने फैन की टीशर्ट पकड़ कर उसे पीछे किया था। जिस पर आलिया ने उसे किसी को टच ना करने के लिए कहा था और बाद में खुद फैन के साथ तस्वीर खिंचाई थी। फिल्म की बात करें तो डोंट बी शाय आलिया के प्रोडक्शन हाउस इंटरनल सनशाइन की फिल्म है। इसमें चार नए एक्टर्स और एक डेब्यूटेंट डायरेक्टर नजर आएंगे। यह फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *