इस वक्त की बड़ी खबर जर्मनी के फ्रैंकफुट एयरपोर्ट से आ रही है। लुफ्तांजा की बोइंग 7879 ड्रीम लाइनर के साथ एक बड़ा तकनीकी हादसा हुआ है। लॉस एंजेलिस जाने वाली फ्लाइट उड़ान भरने की तैयारी में थी। तभी विमान का नोज लैंडिंग गियर अचानक ढह गया और विमान का अगला हिस्सा धड़ाम से जमीन पर जा गिरा। 4 जून 2026 की दोपहर फ्रैंकफोर्ड एयरपोर्ट के गेट A15 पर खड़ी लुफ्ताजा की बोइंग 7879 ड्रीम लाइनर जिसका रजिस्ट्रेशन डी एबीपी क्यू बताया जा रहा है।
लॉस एंजेलिस जाने वाली फ्लाइट एलएच 450 के लिए तैयार की जा रही थी। विमान पूरी तरह स्थिर स्थिति में खड़ा था। जेट ब्रिजेस विमान से जुड़े हुए थे। कारगो लोडिंग का काम चल रहा था और ग्राउंड स्टाफ नियमित तैयारियों में जुटा हुआ था। राहत की बात यह रही कि उस समय तक यात्रियों की बोर्डिंग शुरू नहीं हुई थी और विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था। लेकिन तभी हुआ कुछ ऐसा जिसने एयरपोर्ट पर मौजूद कर्मचारियों को हैरान कर दिया। सुरक्षा कैमरों में कैद वीडियो के मुताबिक विमान का नोज लैंडिंग गियर अचानक जवाब दे गया। कुछ ही सेकंड में ड्रीम लाइनर का अगला हिस्सा तेजी से नीचे गिरा और जोरदार झटके के साथ टरमैक्स से टकरा गया।
देखते ही देखते विमान आगे की तरफ झुक गया और मौके पर मौजूद लोगों में अफड़ाती मच गई। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार इस घटना में विमान के नोज सेक्शन और लैंडिंग गियर बेडर्स को भी नुकसान पहुंचा है। यह नुकसान कितना बड़ा है इसका आकलन अभी किया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही इमरजेंसी सर्विसेज तुरंत मौके पर पहुंच गई। विमान के आसपास मौजूद लुफ्तांजा के कुछ क्रू मेंबर्स और ग्राउंड स्टाफ को मामूली चोटें आई। जिन्हें मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। अच्छी बात यह रही कि किसी भी व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने या किसी तरह की जानि की खबर नहीं है।
यह घटना इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि हादसे का शिकार हुआ विमान लुफ्तांजा के बेड़े में शामिल अपेक्षाकृत नया बोइंग 7879 ड्रीमलाइनर है। इसे इसी साल एयरलाइन को सौंपा गया था और इसमें लुफ्तांजा का नया एलर्ज कैबिन इंटीरियर भी लगाया गया था जिसे एयरलाइन अपनी प्रीमियम सेवाओं का अहम हिस्सा मानती है। हादसे के बाद लॉस एंजिलिस जाने वाली फ्लाइट एलएच 450 को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया। यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों में शिफ्ट किया गया। जबकि क्षतिग्रस्त विमान को जांच और मरम्मत के लिए सेवा से बाहर कर दिया गया है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर खड़े-खड़े विमान का नोज गियर कैसे ढह गया? क्या यह कोई तकनीकी खराबी थी या रखरखाव में कोई चूक हुई? या फिर पच या फिर ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने बड़े हादसे को जन्म दिया। फिलहाल इन सवालों के जवाब किसी के पास नहीं है। लुफ्तांजा बोइंग और जर्मनी फेडरल ब्यूरो ऑफ एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ने इस मामले की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने अभी तक हादसे के कारणों को लेकर कोई पुष्टि नहीं की है। हालांकि एिएशन एक्सपर्ट्स रखरखाव या ग्राउंड हैंडलिंग से जुड़े संभावित कारणों की ओर इशारा कर रहे हैं।
जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती लुफ्तांजा की यह नई ड्रीम लाइनर फ्रैंकफुट एयरपोर्ट पर खड़ी रहेंगी। लेकिन इस घटना ने दुनिया भर के विभिन्न विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है और अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी हुई है। आखिर लुफ्तांजा के इस आधुनिक ड्रीम लाइनर का नोज गियर अचानक क्यों फेल हुआ? यह सवाल फिलहाल एक रहस्य बना हुआ है जिसका जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएगा। इस खबर से जुड़ी हुई सारी अपडेट्स के लिए बने रहिए वन इंडिया हिंदी के साथ। [संगीत] सब्सक्राइब टू वन इंडिया एंड नेवर मिस एन अपडेट।