Cli

वो एक फोटो जिसने बॉबी देओल को दिलाई 917 करोड़ी फिल्म।

Uncategorized

सुपरहिट फिल्में देने के पहले हर एक्टर की जीवन में एक संघर्ष के दिन आता है। बॉबी देओल कभी कुछ ऐसा ही रहा बॉबी देओल जो कि आश्रम सीरीज से पॉपुलर हुए उन्होंने करियर की शुरुआत में तो बहुत सारी फिल्में की लेकिन बाद में एक ऐसा दौर आया जब उनका करियर बिल्कुल ही रुक गया।

उनका वजन बढ़ गया, मंजिल जैसे खो गई। तो फिर सवाल यह उठता है कि कैसे मिला उनको इतनी बड़ी हिट फिल्म क्या आप जानते हैं इस किस्से के बारे में?

शेखर सुमन के शो ‘टुनाइट विद शेखर सुमन’ में बॉबी देओल ने बताया कि कई लोगों को लगता है कि उन्हें उनकी हिट सीरीज ‘आश्रम’ के चलते ‘एनिमल’ मिली होगी। लेकिन, ऐसा नहीं है। बॉबी देओल ने बताया कि उन्हें ‘एनिमल’ में अबरार का किरदार मिलने के पीछे की वजह एक फोटो है। बॉबी देओल ने बताया कि वह सीसीएल (सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग) खेलते हैं।

इसी दौरान किसी फोटोग्राफर ने उनकी तस्वीर ले ली, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस फोटो को देखने के बाद ही वांगा ने उन्हें एनिमल के लिए अप्रोच किया था।

संदीप रेड्डी वांगा ने बॉबी देओल की फोटो देखी और उन्हें ‘एनिमल’ में अबरार के रोल में कास्ट करने का मन बना लिया। उन्होंने बॉबी को कॉल किया और कहा कि इस तस्वीर में आपके जो एक्सप्रेशन हैं, उन्हीं की वजह से मैं आपको ‘एनिमल’ में अबरार के रोल में कास्ट करना चाहता हूं।

एक्टर ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने अपने किरदार को इंपैक्टफुल बनाना था जिसकी वजह से उन्होंने साइन लैंग्वेज भी सीखी। बात करें एक्टर की अपकमिंग फिल्म के बारे में तो बॉबी देओल आश्रम और एनिमल के बाद अब बंदर फिल्म में नजर आने वाले हैं जो की एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *