Cli

भूख की वजह से हुआ मशहूर एक्ट्रेस का निधन, नाम जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

बॉलीवुड की चमकती दुनिया को देखकर अक्सर लगता है कि यहां सितारों की जिंदगी हमेशा ऐशो आराम और शहरत से भरी रहती होगी। लेकिन ऐसा हर वक्त नहीं होता है। अब आप खुद ही सोचिए कि जिस एक्ट्रेस की खूबसूरती पर कभी पूरा जमाना फिदा था। जिसके हेयर स्टाइल की लड़कियां तक कॉपी किया करती थी और जिसने एक दौर में बड़े-बड़े सितारों के साथ स्क्रीन को शेयर किया उसके आखिरी दिन शानदार होने के बजाय बेहद दर्दनाक रहे।

जी हां, यह कहानी है अपने दौर की बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश एक्ट्रेस साधना शिव दसानी की। एक ऐसी एक्ट्रेस जिसने महज ₹1 से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। देखते ही देखते बड़े पर्दे की स्टार बन गई। उनके नाम पर एक हेयर कट मशहूर हो गया और आखिरी वक्त में उन्हें पैसों की तंगी से तक जूझना पड़ा। अब साधना का नाम आते ही सबसे पहले याद आता है उनका मशहूर हेयर स्टाइल साधना कट। उस दौर में लड़कियों के बीच इस हेयर कट का ऐसा क्रेज था कि साधना को देखकर हजारों लड़कियां अपना हेयर स्टाइल तक बदलवा लिया करती थी।

लेकिन जिस चेहरे पर कभी कैमरे की रोशनी पड़ती थी, उसी चेहरे ने जिंदगी के आखिरी साल बेहद मुश्किल हालात में गुजारे। तो साधना का जन्म आज ही के दिन 2 सितंबर 1941 को कराची में हुआ था। बंटवारे के बाद उनका परिवार मुंबई आ गया। बचपन से ही साधना को फिल्मों का शौक था, और किस्मत उन्हें धीरे-धीरे फिल्मी दुनिया की तरफ भी ले आई। कहा जाता है कि उन्होंने अपनी शुरुआती फिल्म के लिए सिर्फ ₹1 की फीस ली थी।

यही छोटी सी शुरुआत आगे चलकर एक बड़े फिल्मी सफर में बदल गई। साधना को पहली बार शोमैन राज कपूर की फिल्म श्री 420 में एक छोटे से रोल में देखा गया। इसके बाद साल 1958 में उन्हें फिल्म अबाना में काम करने का मौका मिला। यहीं से उनकी जिंदगी ने धीरे-धीरे करवट लेना भी शुरू किया। फिर आया वो दौर जब साधना की खूबसूरती, उनकी एक्टिंग और उनका अंदाज दर्शकों के दिलों पर छाने लगा। साधना का हेयर स्टाइल उनके पिता की पसंद से तैयार हुआ था।

माथे पर आती छोटी सी फ्रिंज और उनका खास लुक इतना पॉपुलर हो गया कि बाद में इसे ही साधना कट कहा जाने लगा। 60 के दशक में साधना सिर्फ एक्ट्रेस नहीं बन गई थी बल्कि एक फैशन आइकॉन भी बन चुकी थी। मेरे महबूब वो कौन थी और मेरा साया जैसी फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर दिया था। तो एक वक्त था जब साधना के पास शोहरत थी, पैसा था और लाखों चाहने वाले थे। लेकिन जिंदगी ने उनके लिए कुछ और ही लिख रखा था। दरअसल साधना ने डायरेक्टर आर के नयर से प्यार किया। उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ थालेकिन एक्ट्रेस ने अपने प्यार के लिए परिवार की नाराजगी की भी परवाह नहीं की और उनसे शादी रचा ली।

शादी के बाद दोनों का रिश्ता लंबे समय तक टिका रहा। लेकिन साल 1995 में आर के नयर का निधन हो गया। पति के जाने के बाद साधना की जिंदगी में एक ऐसा खालीपन आया जिसे वह फिर कभी भर नहीं पाई। उनकी कोई संतान भी नहीं थी और धीरे-धीरे उनका बाहरी लोगों से रिश्ता भी कम होता चला गया। पति की मौत के बाद साधना की जिंदगी में अकेलापन बढ़ता गया। इसी दौरान वो कई हेल्थ प्रॉब्लम्स से भी जूझने लगी। उन्हें बीमारी हो गई थी। जिसका असर उनकी आंखों पर भी पड़ा। धीरे-धीरे उन्होंने पब्लिक इवेंट्स और लोगों से मिलनाजुलना भी कम कर दिया।

जो साधना कभी फिल्मों की बड़ी-बड़ी पार्टीज और फंक्शनंस की शान हुआ करती थी। वो अब ज्यादातर अपने घर तक ही सीमित रहने लगी थीइसके बाद उनकी जिंदगी में कैंसर ने भी दस्तक दे दी। बीमारी और अकेलेपन ने उनकी हालत को और मुश्किल बना दिया था। साधना ने अपनी जिंदगी में खूब नाम और खूब पैसा कमाया था। लेकिन आखिरी सालों में उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर भी कई तरह की खबरें सामने आई।

फिल्मों से दूरी बढ़ने के बाद उनकी कमाई का जरिया भी लगभग खत्म हो गया था। इलाज और दूसरी परेशानियों ने मुश्किलें उनकी और बढ़ा दी थी। यानी जिस एक्ट्रेस ने कभी पर्दे पर राज किया था, जिसके नाम पर लोग पैशन अपनाते थे, उसे एक्ट्रेस को जिंदगी के आखिरी दौर में आर्थिक परेशानियों और अकेलेपन का सामना करना पड़ा। आखिरी दिनों में उनकी हालत काफी नाजुक हो गई थी। साल 2015 में उन्हें बुखार और तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के हिंदूजा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

फिर 25 दिसंबर 2015 को महज 74 साल की उम्र में साधना ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। जिस एक्टर्स के चेहरे को देखने के लिए कभी सिनेमाघरों के बाहर भीड़ लगा करती थी। उनके अंतिम संस्कार में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों की गैर मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी। ओशवाड़ा श्मशान घाट में कुछ करीबी

रिश्तेदारों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार किया गया। बहरहाल साधना की यह कहानी हमें बताती है कि शोहरत हमेशा साथ नहीं रहती। वक्त बदलता है। कैमरे की रोशनी बुझ जाती है। तालियां भी शांत हो जाती हैं। और कभी-कभी करोड़ों दिलों पर राज करने वाला सितारा भी जिंदगी के आखिरी पड़ाव पर बेहद अकेला रहजाता है। साधना आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनका साधना कट, उनकी फिल्में और

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *